अश्लील वीडियो देखने के बाद युवक ने नशे में किया ये घिनौना काम
अलवर की घटना; दोस्त की 60 वर्षीय मां से किया दुष्कर्म किसी भी प्रकार का व्यसन मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। दारू के नशे में मनुष्य कई बार क्या कर रहा है, उसका भी उसे अता पता नहीं होता। ऐसी ही एक घटना राजस्थान के अलवर से सामने आई है, जहां एक युवक ने दारू के नशे ने अश्लील वीडियो देखने के बाद अपने है दोस्त की विधवा माता से दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। विस्तृत जानकारी के अनुसार, अलवर जिले के शाहजहां पर के रहने वाले एक 21 वर्षीय युवक ने अपने ही दोस्त की माता के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म करने के बाद युवक ने महिला को जिंदा जला देने की कोशिश भी कि थी। महिला की चीख सुनकर परिवार और गांव वालो के जमा होने पर आरोपी वहां से फरार हो गया था। आरोपी की मार से महिला को काफी चोट आई थी, जिसके चलते महिला को इलाज के लिए शाहजहांपुर अस्पताल में दाखिल किया गया है और पुलिस स्टेशन में 21 वर्षीय युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी […]

अलवर की घटना; दोस्त की 60 वर्षीय मां से किया दुष्कर्म
किसी भी प्रकार का व्यसन मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। दारू के नशे में मनुष्य कई बार क्या कर रहा है, उसका भी उसे अता पता नहीं होता। ऐसी ही एक घटना राजस्थान के अलवर से सामने आई है, जहां एक युवक ने दारू के नशे ने अश्लील वीडियो देखने के बाद अपने है दोस्त की विधवा माता से दुष्कर्म करने का प्रयास किया था।

विस्तृत जानकारी के अनुसार, अलवर जिले के शाहजहां पर के रहने वाले एक 21 वर्षीय युवक ने अपने ही दोस्त की माता के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म करने के बाद युवक ने महिला को जिंदा जला देने की कोशिश भी कि थी। महिला की चीख सुनकर परिवार और गांव वालो के जमा होने पर आरोपी वहां से फरार हो गया था। आरोपी की मार से महिला को काफी चोट आई थी, जिसके चलते महिला को इलाज के लिए शाहजहांपुर अस्पताल में दाखिल किया गया है और पुलिस स्टेशन में 21 वर्षीय युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

पुलिस अधिकारी सुनील जांगड़ ने बताया कि युवक को अश्लील वीडियो देखने की लत गई थी। ऐसे में उसने नशे की हालत में अपने है दोस्त की 60 वर्षीय माता के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म करने के बाद युवक ने महिला को जिंदा जला देने की कोशिश की, पर वह बच गई। रविवार रात को साढ़े 10 बजे के आसपास हुई इस घटना में पुलिस ने विकास उर्फ राजेन्द्र को हिरासत में लिया है। पुलिस ने महिला की बड़ौद हॉस्पिटल में जांच भी करवाई थी।