फेसबुक पर दोस्ती कर शादी करने के बाद युवक पत्नी के जेवर लेकर फरार
कोलकाता की एक युवती ने फेसबुक पर उत्तर प्रदेश के एक युवक से दोस्ती की। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली, लेकिन युवक अपना असली रंग दिखाया और लड़की के जेवर लेकर फरार हो गया। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर ठगी किए जाने के कई घटनाओं के बावजूद लोग सर्तक नहीं होते है और दूसरों के जाल में फंस जाते हैं। ऐसी ही एक घटना सामने आई है। एक युवती के फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती करने के बाद दोनों ने शादी कर ली लेकिन युवती के जेवर लेकर फरार हो गए। लड़की एक साल बाद धोखा देने वाले पति के घर गई और हंगामा किया। यूपी की फतेहपुर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। लड़की का कहना है कि उसका पति बार-बार उसे आत्महत्या की धमकी देता था। शादी के लिए राजी नहीं होने पर गले पर ब्लेड माकर आत्महत्या करने की धमकी देता था। लड़की ने मांग की है कि ऐसे शातिर लोगों को सलाखों के पीछे धकेला जाना चाहिए। उसने कहा कि शादी के बाद उसका पति सभी गहने और नकदी लेकर फरार हो गया […]

कोलकाता की एक युवती ने फेसबुक पर उत्तर प्रदेश के एक युवक से दोस्ती की। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली, लेकिन युवक अपना असली रंग दिखाया और लड़की के जेवर लेकर फरार हो गया।
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर ठगी किए जाने के कई घटनाओं के बावजूद लोग सर्तक नहीं होते है और दूसरों के जाल में फंस जाते हैं। ऐसी ही एक घटना सामने आई है। एक युवती के फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती करने के बाद दोनों ने शादी कर ली लेकिन युवती के जेवर लेकर फरार हो गए। लड़की एक साल बाद धोखा देने वाले पति के घर गई और हंगामा किया। यूपी की फतेहपुर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
लड़की का कहना है कि उसका पति बार-बार उसे आत्महत्या की धमकी देता था। शादी के लिए राजी नहीं होने पर गले पर ब्लेड माकर आत्महत्या करने की धमकी देता था। लड़की ने मांग की है कि ऐसे शातिर लोगों को सलाखों के पीछे धकेला जाना चाहिए। उसने कहा कि शादी के बाद उसका पति सभी गहने और नकदी लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने महिला को आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने फेसबुक पर अभिषेक आर्य नाम के युवक से दोस्ती की थी। संक्षिप्त पहचान के बाद यह पता चला कि अभिषेक दूर का रिश्तेदार है। कुछ समय बाद ही अभिषेक ने शादी के लिए जोर देना शुरू कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने भावनात्मक ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर दिया। अगर मैंने उससे शादी नहीं की तो वह गर्दन पर ब्लेड मारकर आत्महत्या कर लेगा।
लड़की ने कहा कि उसने अभिषेक की धमकियों को नजरअंदाज कर दिया था, लेकिन एक दिन वह सीधे फ्लाइट से कोलकाता आया और उसने विनम्रता से बात करने से मैं शादी के लिए तैयार हो गई। हमने कोर्ट में शादी की और एक होटल में रुके। लेकिन अभिषेक 3 लाख रुपए के गहने और 1 लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गया।