एक साल से भी अधिक समय से टॉयलेट में बंद महिला को रेस्क्यू किया गया, पुलिस जांच में जुटी
हरियाणा के पानीपत जिले में पुलिस की टीम ने एक घटना में साल भर से टॉयलेट में बंद एक महिला को छुड़वाया है। जी हां, आपने सही पढ़ा। महिला साल भर से टॉयलेट में बंद पड़ी थी। विस्तृत जानकारी के अनुसार, बुधवार को महिला सुरक्षा ऑफिसर रजनी गुप्ता को एक महिला को टॉयलेट में बंद रखे होने की जानकारी मिली थी। जैसे ही रजनी और उसकी टीम वहां पहुंची, उन्हें जानकारी सही मालूम पड़ी। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने से रखते थे अंदर मीडिया से बात करते हुए रजनी ने बताया था कि महिला को मानसिक तौर पर अस्वस्थ बताते हुए उसके घर वालों ने टॉयलेट में बंद करके रखा था। पर अब तक की जांच में महिला के अस्वस्थ होने की कोई निशानी नहीं मिली। महिला को बंद करके रखने वालों के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवा दी गई है। खुद ही बैठी रहती थी अंदर : महिला का पति मीडिया से बात करते हुए महिला के पति ने बताया कि किसी ने भी महिला को टॉयलेट में बंद नहीं किया था। महिला खुद ही अंदर बैठी रहती थी। […]

हरियाणा के पानीपत जिले में पुलिस की टीम ने एक घटना में साल भर से टॉयलेट में बंद एक महिला को छुड़वाया है। जी हां, आपने सही पढ़ा। महिला साल भर से टॉयलेट में बंद पड़ी थी।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, बुधवार को महिला सुरक्षा ऑफिसर रजनी गुप्ता को एक महिला को टॉयलेट में बंद रखे होने की जानकारी मिली थी। जैसे ही रजनी और उसकी टीम वहां पहुंची, उन्हें जानकारी सही मालूम पड़ी।
मानसिक रूप से अस्वस्थ होने से रखते थे अंदर
मीडिया से बात करते हुए रजनी ने बताया था कि महिला को मानसिक तौर पर अस्वस्थ बताते हुए उसके घर वालों ने टॉयलेट में बंद करके रखा था। पर अब तक की जांच में महिला के अस्वस्थ होने की कोई निशानी नहीं मिली। महिला को बंद करके रखने वालों के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
खुद ही बैठी रहती थी अंदर : महिला का पति
मीडिया से बात करते हुए महिला के पति ने बताया कि किसी ने भी महिला को टॉयलेट में बंद नहीं किया था। महिला खुद ही अंदर बैठी रहती थी। यहां तक की हम उस बाहर आने को कहते तो भी वह बाहर नहीं आती थी। उसे कई डॉक्टरों के पास ले जाया गया है। पर उसकी हालात बिल्कुल नहीं सुधरी है।
पुलिस ने फिलहाल महिला के पति के खिलाफ एक FIR दर्ज की गई है। डॉक्टर से सलाह मशवरा करने के बाद ही आगे कोई कदम उठाने के बारे में सोचेंगे।