कोरोना को हराकर घर लौटे व्यक्ति का स्वागत पड़ा भारी, 100 लोगों पर केस दर्ज
आसपास का विस्तार कंटेन्मेन्ट जोन होने के बावजूद कोरोना को मात देकर वापस लौटे महाराष्ट्र में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में राज्य सरकार ने कोरोना का प्रसार रोकने के लिए कड़े नियम लागु किए हैं। कई ऐसे केस सामने आ रहे हैं, जिसमें लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। जिसे लेकर ही पुलिस ऐसे मामलों में कड़ी कार्यवाही कर रही है। ऐसा ही एक मामला औरंगाबाद वैजापुर क्षेत्र से सामने आया है। महाराष्ट्र में कोरोना के केसों की संख्या 2 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में कोरोना वायरस को मात देकर घर वापस लौटे रोगी का स्वागत करना लोगों को भारी पड़ा है। औरंगाबाद के वैजापुर विस्तार में एक व्यक्ति कोरोना वायरस को मात देकर फिर घर लौटा था। इस दौरान विस्तार के लोगों ने उनका स्वागत करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन किया। लगभग 100 लोगों की भीड़ पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है। अधिकारी ने कहा कि […]

आसपास का विस्तार कंटेन्मेन्ट जोन होने के बावजूद कोरोना को मात देकर वापस लौटे
महाराष्ट्र में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में राज्य सरकार ने कोरोना का प्रसार रोकने के लिए कड़े नियम लागु किए हैं। कई ऐसे केस सामने आ रहे हैं, जिसमें लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं।
जिसे लेकर ही पुलिस ऐसे मामलों में कड़ी कार्यवाही कर रही है। ऐसा ही एक मामला औरंगाबाद वैजापुर क्षेत्र से सामने आया है। महाराष्ट्र में कोरोना के केसों की संख्या 2 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है।
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में कोरोना वायरस को मात देकर घर वापस लौटे रोगी का स्वागत करना लोगों को भारी पड़ा है। औरंगाबाद के वैजापुर विस्तार में एक व्यक्ति कोरोना वायरस को मात देकर फिर घर लौटा था।
इस दौरान विस्तार के लोगों ने उनका स्वागत करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन किया। लगभग 100 लोगों की भीड़ पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है। अधिकारी ने कहा कि यह घटना रविवार शाम को दरगा बेस एरिया में हुई थी।

नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष भी शामिल
पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी ने कहा कि आसपास का विस्तार कंटेन्मेन्ट जोन होने के बावजूद कोरोना को मात देकर वापस लौटे व्यक्ति को पहले आंबेडकर चौक और उसके बाद उसके घर पर स्वागत किया गया। जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कि ए गए हैं, उसमें वैजापुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी रोग अधिनियम अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
मुंबई में कोरोना के 85 हजार से अधिक केस
देश में कोरोना वायरस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में कोरोना के संक्रमितों क ा आंकड़ा 7 लाख को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह को जारी किए गए आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 22252 नए केस सामने आए हैं तो 467 लोगों की मौत हुई है।
भारत में कुल 20,160 लोगों की मौत हुई है। देशभर में कुल 7,16,665 पॉजिटिव केस में से 2,79,717 सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। सिर्फ मुंबई में ही कोरोना के 85 हजार से अधिक केस हैं।
महाराष्ट्र में कोरोना केसों की संख्या 2,11,987 तक पहुंच गई है। जहां अभी तक 9026 लोगों की मौत हुई है। तो 115262 कोरोना रोगी स्वस्थ हो गए हैं। फिलहाल महाराष्ट्र में 87699 एक्टिव केस हैं।