बैंगलुरु के एक राम मंदिर में सफाई करता है यह सद्दाम हुसैन, जोनें पूरी बात
हिंदु मुस्लिम के बीच आपने लड़ाई झगड़े देखे होंगे, दोस्ती भी देखी होगी, यहां तक की प्रेम भी देखा होगा। हिन्दु मुस्लिम भारत में दो अलग धर्म तो हैं परंतु वे उतने ही प्रेम और भाइचारे के साथ रहते हैं जितने कि एक माँ के 2 बच्चे। भारत एक मात्र ऐसा देश है जो संस्कृति की कई झलक दिखाता है। यहां विभिन्न स्थानों पर लोग विभिन्न स्सकृति दर्शाते नजर आते हैं। भारत अपनी विविध आबादी तथा भिन्न-भिन्न संस्कृतियों के लिए विश्व भर में प्रख्यात है। पर आज जो आप देखेंगे वो आपने शायद ही कभी देखा या सुना होगा। कर्णाटक की राजधानी बैंगलुरू के निवासी सद्दाम हुसैन पिछले 2-3 वर्षों से ऐसा काम कर रहे हैं जिसे सुनकर आपको आश्चर्य होगा। सद्दाम हुसैन नाम का यह मुस्लिम व्यक्ति राम मंदिर की सफाई करता है। लेकिन वह ऐसा क्यों करता है? इसका जवाब सुनकर आप और भी हैरान रह जाएंगे। Bengaluru: Saddam Hussein, a local has taken up the responsibility of keeping the Ram Temple in Rajajinagar clean, ahead of #RamNavmi; says, "It feels good to clean the temple. I am […]

हिंदु मुस्लिम के बीच आपने लड़ाई झगड़े देखे होंगे, दोस्ती भी देखी होगी, यहां तक की प्रेम भी देखा होगा। हिन्दु मुस्लिम भारत में दो अलग धर्म तो हैं परंतु वे उतने ही प्रेम और भाइचारे के साथ रहते हैं जितने कि एक माँ के 2 बच्चे। भारत एक मात्र ऐसा देश है जो संस्कृति की कई झलक दिखाता है। यहां विभिन्न स्थानों पर लोग विभिन्न स्सकृति दर्शाते नजर आते हैं। भारत अपनी विविध आबादी तथा भिन्न-भिन्न संस्कृतियों के लिए विश्व भर में प्रख्यात है। पर आज जो आप देखेंगे वो आपने शायद ही कभी देखा या सुना होगा।
कर्णाटक की राजधानी बैंगलुरू के निवासी सद्दाम हुसैन पिछले 2-3 वर्षों से ऐसा काम कर रहे हैं जिसे सुनकर आपको आश्चर्य होगा। सद्दाम हुसैन नाम का यह मुस्लिम व्यक्ति राम मंदिर की सफाई करता है। लेकिन वह ऐसा क्यों करता है? इसका जवाब सुनकर आप और भी हैरान रह जाएंगे।
Bengaluru: Saddam Hussein, a local has taken up the responsibility of keeping the Ram Temple in Rajajinagar clean, ahead of #RamNavmi; says, "It feels good to clean the temple. I am appreciated by everyone here for my work. I am working here since last 2-3 years." #Karnataka pic.twitter.com/BfLQHxvyt7
— ANI (@ANI) April 10, 2019
बेंगलुरु राजाजीनगर में स्थित राम मंदिर की सफाई की जिम्मेदारी यहां के स्थानीय निवासी सद्दाम हुसैन ने ली है। वे 27 वर्ष के हैं। सद्दाम का कहना है कि वह मंदिर की सफाई करना पसंद करते हैं। उनका कहना है कि मुझे यहां काम करता देख हर कोई मेरी तारीफ करता है। मैं पिछले 2-3 सालों से यहां काम कर रहा हूं।

इसके अलावा सद्दाम अपने आसपास के क्षेत्र में लोगों के घरों का सामान शिफ्ट करने में भी मदद करते हैं। दुकानों में भी काम करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि वह कैब भी चलाते हैं।