सचिन पायलट अब भाजपा में हैं!, जुबान फिसलने के बाद कांग्रेसी नेता ने सफाई दी
राजस्थान में सियासी उठापठक के बीच कांग्रेस के बड़े नेता और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया ने एजेंसी के साथ साक्षात्कार में ऐसा बयान दे दिया जिससे राजनीतिक हड़कंप मच गया। पुनिया ने कहा कि सचिन पायलट अब भाजपा में है और भाजपा का कांग्रेस के प्रति क्या रुख रहता है ये सभी जानते हैं। हमें भाजपा से प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है। सचिन पायलट अब भारतीय जनता पार्टी में हैं। और बीजेपी का कांग्रेस पार्टी के प्रति क्या रवैया रहता है ये सभी को पता है। हमें भाजपा से प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस पार्टी में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया pic.twitter.com/L8C6HFk5kn — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2020 हालांकि बाद में पुनिया ने सफाई दी और कहा कि उनकी जुबान फिसल गई थी। वे दरअसल कांग्रेस से भाजपा में गये मध्यप्रदेश के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के विषय में कह रहे थे। पत्रकार का प्रश्न भी सिंधिया के विषय में ही था। वीडियो में यह स्पष्ट है कि सिंधिया जी के बारे में सवाल पूछा गया था […]

राजस्थान में सियासी उठापठक के बीच कांग्रेस के बड़े नेता और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया ने एजेंसी के साथ साक्षात्कार में ऐसा बयान दे दिया जिससे राजनीतिक हड़कंप मच गया।
पुनिया ने कहा कि सचिन पायलट अब भाजपा में है और भाजपा का कांग्रेस के प्रति क्या रुख रहता है ये सभी जानते हैं। हमें भाजपा से प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है।
सचिन पायलट अब भारतीय जनता पार्टी में हैं। और बीजेपी का कांग्रेस पार्टी के प्रति क्या रवैया रहता है ये सभी को पता है। हमें भाजपा से प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस पार्टी में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया pic.twitter.com/L8C6HFk5kn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2020
हालांकि बाद में पुनिया ने सफाई दी और कहा कि उनकी जुबान फिसल गई थी। वे दरअसल कांग्रेस से भाजपा में गये मध्यप्रदेश के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के विषय में कह रहे थे। पत्रकार का प्रश्न भी सिंधिया के विषय में ही था।
वीडियो में यह स्पष्ट है कि सिंधिया जी के बारे में सवाल पूछा गया था और मेरा जवाब सिंधिया के बारे में था, जुबान फिसलने से मैंने सिंधिया के बजाय सचिन पायलट का नाम ले लिया: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया pic.twitter.com/lrx0QUNP76
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2020
हालांकि ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया।