कोरंटीन सेन्टर में महिला से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव

महाराष्ट्र के अमरावती के एक आइसोलेशन वॉर्ड से हैरान करनेवाली घटना सामने आई है। यहां गांव के एक व्यक्ति ने एक गरीब महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इस घटना से इस विस्तार में हाराकार मच गई है। महिला की शिकायत पर केस दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।
अमरावती जिले के चांदुर रेलवे पुलिस स्टेशन अंतर्गत स्थित राजदी गांव में जिला परिषद की स्कूल में एक आइसोलेशन वॉर्ड बनाया गया है। यहां एक चौंकानेवाली घटना सामने आई है। गांव के पुलिस पाटिल नामक व्यक्ति ने आइसोलेशन वॉर्ड में महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। इस घटना की शिकायत महिला ने पुलिस को की। पुलिस ने के स दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आइसोलेशन वॉर्ड में मुंबई से मजदूरी करनेवाला एक परिवार अपने गांव लौटा था। नियमानुसार कोरोना संक्रमण चलने के कारण महिला ने अपने परिवार के साथ गांव में बनाए गए आइसोलेशन वॉर्ड में खुद को 14 दिन के लिए कोरंटीन कर ली थी। गांव का ही निवासी पुलिस पाटिल रंजीत गजब शराब पीकर महिला के पास आईसोलेशन वॉर्ड में गया और उसका हाथ पकड़कर अश्लील भाषा का उपयोग करके शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। साथ ही महिला को धमकी दिया कि यदि उसने उसकी मांग नहीं मानी तो उसे भोजन नहीं देंगे। आरोपी की इस हरकत से महिला डर गई और चीखने लगी। महिला की आवाज सुनकर लोग वहां एकत्र हो गए। महिला ने इसकी सूचना आशा वर्कर और ग्राम पंचायत के कर्मचारियों को दी और पुलिस थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।