मुंबई : महिला द्वारा हाथ उठाने पर भी संयम बनाये रखने वाले ट्रैफिक कांस्टेबल एकनाथ पार्थे सम्मानित
पिछले सप्ताह पहले दक्षिण मुंबई के कालबादेवी इलाके में बिना हेलमेट पहने यात्रा कर रही एक महिला को ट्रैफिक कांस्टेबल एकनाथ पार्थे ने रोका था। इस पर महिला ने अपना आपा खो दिया और ट्रैफिक कांस्टेबल के साथ हाथापाई करने लगी। महिला द्वारा सार्वजनिक रूप से पीटे जाने पर भी एकनाथ पार्थे ने संयम बरता और महिल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उनके इस व्यवहार पर एसीपी लता धोंडे ने सम्मानित किया। आला अधिकारी द्वारा इस कदम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों हौसला बढ़ाना था। Three days ago, a woman had beaten up a #Mumbai traffic constable, Shri Parthe. She used vulgar language but Shri Parthe did not resist her nor he used any obscene language. He was felicitated by ACP before going to the place of duty. This gesture will boost the moral. pic.twitter.com/5KlVSlDbcO — Dayanand Kamble (@dayakamPR) October 28, 2020 समग्र घटनाक्रम की बात करें तो विगत 23 अक्टूबर दोपहर को कालबादेवी के कॉटन एक्सचेंज नाका पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही एकनाथ पार्थ ने दोपहिया वाहन को रोक दिया, जिस पर आरोपी महिला बिना हेलमेट के सवार थी। महिला को रोकने […]

पिछले सप्ताह पहले दक्षिण मुंबई के कालबादेवी इलाके में बिना हेलमेट पहने यात्रा कर रही एक महिला को ट्रैफिक कांस्टेबल एकनाथ पार्थे ने रोका था। इस पर महिला ने अपना आपा खो दिया और ट्रैफिक कांस्टेबल के साथ हाथापाई करने लगी। महिला द्वारा सार्वजनिक रूप से पीटे जाने पर भी एकनाथ पार्थे ने संयम बरता और महिल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उनके इस व्यवहार पर एसीपी लता धोंडे ने सम्मानित किया। आला अधिकारी द्वारा इस कदम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों हौसला बढ़ाना था।
Three days ago, a woman had beaten up a #Mumbai traffic constable, Shri Parthe. She used vulgar language but Shri Parthe did not resist her nor he used any obscene language. He was felicitated by ACP before going to the place of duty. This gesture will boost the moral. pic.twitter.com/5KlVSlDbcO
— Dayanand Kamble (@dayakamPR) October 28, 2020
समग्र घटनाक्रम की बात करें तो विगत 23 अक्टूबर दोपहर को कालबादेवी के कॉटन एक्सचेंज नाका पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही एकनाथ पार्थ ने दोपहिया वाहन को रोक दिया, जिस पर आरोपी महिला बिना हेलमेट के सवार थी। महिला को रोकने पर उसने जुर्माने के संबंध में पुलिसकर्मी के साथ तर्क-वितर्क शुरु कर दिया। बहस के दौरान महिला ने कथित रूप से कांस्टेबल को पूरी तरह सार्वजनिक दृश्य में पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में, महिला यह दावा करती हुई दिखाई देती है कि कांस्टेबल ने मौखिक रूप से उसके साथ दुर्व्यवहार किया था, जबकि एकनाथ पार्थे ने उसके आरोप का खंडन किया है। जब पार्थे के साथ मारपीट की जा रही थी तब घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई थी और कुछ ने अपने मोबाइल फोन पर मारपीट वीडियो रिकॉर्ड कर दिया।
महिला एवं उनके सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है
कुछ देर बाद महिला पुलिस कर्मी मौके पर पहुंची और आरोपी की पहचान सादिका तिवारी (30) और उसके सहयोगी मोहसिन खान (26) के रूप में की गई और दोनों को लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया। दोनों के खिलाफ धारा 353 (एक लोक सेवक पर हमला) और आईपीसी के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। सादिका तिवारी और मोहसिन खान को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
इस बीच ट्रैफिक पुलिस की एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार पार्थे ने गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं किया था और दोनों आरोपियों को विनम्र तरीके से संबोधित किया था। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पार्थे ने आरोपियों को “सर” और “मैडम” के रूप में संबोधित किया, लेकिन आरोपियों ने कांस्टेबल पर मौखिक रूप से दुर्व्यवहार करने का गलत आरोप लगाया है।
बता दें कि पुलिसकर्मी की इस तरह पिटाई किये जाने पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।
या बाईवर तात्काळ कारवाई करायलाच हवी.
मुंबई पोलिसांच्या सन्मानाचा विषय आहे..
Take Action..@AnilDeshmukhNCP @vishwasnp @PoliceMumbai100 https://t.co/aRfTOVzQDi— Sanjay Raut (@rautsanjay61) October 24, 2020