महाराष्ट्र: गूगल मैप ने दिखाया मौत का रास्ता, कार डैम में गिरने से एक व्यक्ति की मौत
अपरिचित स्थानों की यात्रा करते समय लोग आमतौर पर गूगल मैप का उपयोग करते हैं, लेकिन हर समय गूगल मैप पर निर्भर रहना जोखिम हो सकता है। महाराष्ट्र के अहमदनगर के अकोला में गूगल मैप की मदद लेना एक व्यक्ति को महंगा पड़ा और उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात को एक फॉरच्यूनर कार में तीन लोग कालसुबाई के लिए रवाना हुए थे। वहां पहुंचने के लिए उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया। गूगल में गलत जानकारी के कारण उनका वाहन डैम के अंदर गिर गया। घटना में 34 वर्षीय सतीश धुले की मौत हो गई। हालांकि अन्य दो सुरक्षित हैं। अकोले पुलिस स्टेशन के निरीक्षक अभय परमार के अनुसार यह घटना रविवार दोपहर 1:45 बजे हुई। पुणे निवासी सतीश धुले अपने मालिक गुरु शेखर और दोस्त राजुरकर के साथ ट्रैकिंग के लिए कालसुबाई पहाड़ी पर जा रहे थे। तीनों रात के अंधेरे में रास्ता भूल गए और गूगल मैप की मदद ली। नक्शे में दिखाई गई सड़क पर चल रही कार डैम में गिर गई। इस बीच शेखर और राजुरकर ने खिड़की का शीशा तोड़ […]

अपरिचित स्थानों की यात्रा करते समय लोग आमतौर पर गूगल मैप का उपयोग करते हैं, लेकिन हर समय गूगल मैप पर निर्भर रहना जोखिम हो सकता है। महाराष्ट्र के अहमदनगर के अकोला में गूगल मैप की मदद लेना एक व्यक्ति को महंगा पड़ा और उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात को एक फॉरच्यूनर कार में तीन लोग कालसुबाई के लिए रवाना हुए थे। वहां पहुंचने के लिए उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया। गूगल में गलत जानकारी के कारण उनका वाहन डैम के अंदर गिर गया।
घटना में 34 वर्षीय सतीश धुले की मौत हो गई। हालांकि अन्य दो सुरक्षित हैं। अकोले पुलिस स्टेशन के निरीक्षक अभय परमार के अनुसार यह घटना रविवार दोपहर 1:45 बजे हुई। पुणे निवासी सतीश धुले अपने मालिक गुरु शेखर और दोस्त राजुरकर के साथ ट्रैकिंग के लिए कालसुबाई पहाड़ी पर जा रहे थे। तीनों रात के अंधेरे में रास्ता भूल गए और गूगल मैप की मदद ली। नक्शे में दिखाई गई सड़क पर चल रही कार डैम में गिर गई।
इस बीच शेखर और राजुरकर ने खिड़की का शीशा तोड़ दिया और बाहर निकल कर तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। लेकिन सतीश को तैरना नहीं आता था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।