पति है गंजा जानकर पत्नी ने कर दिया केस, पति ने लगाई अग्रिम जमानत की गुहार
कहा जाता है कि पति- पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का है। एक दूसरे की छोटी-छोटी बातों माफ कर देना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। लेकिन यहां पर 27 वर्ष की चार्टर्ड अकाउंटेंट पत्नी ने अपने पति के खिलाफ एक अजीबोगरीब केस किया है जो कि इन दिनों चर्चा का विषय बना है। बात ऐसी है कि अपने पति के खिलाफ पत्नी ने जानकारी छुपाने का केस दर्ज करवाया है। उनका कहना है कि शादी के पहले उसके पति ने यह जानकारी थी कि वह विंग पहनते हैं। शादी के बाद जब उसने एक दिन यह देखा कि उसके पति गंजे हैं तब वह चकित हो गई थी। इसके बाद पत्नी ने केस दर्ज करवाया है। पति ने अपने खिलाफ केस को लेकर थाना कोर्ट में अग्रिम जमानत की गुहार लगाई है। कोर्ट ने उन्हें पहले खुद को पुलिस के हवाले करने को कहा है। पत्नी का कहना था कि यदि उसे पता होता कि उसके पति गंजे हैं तो वह कभी शादी नहीं करती। फिलहाल पत्नी ने अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी और मानहानि का केस दाखिल कराया है। […]

कहा जाता है कि पति- पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का है। एक दूसरे की छोटी-छोटी बातों माफ कर देना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। लेकिन यहां पर 27 वर्ष की चार्टर्ड अकाउंटेंट पत्नी ने अपने पति के खिलाफ एक अजीबोगरीब केस किया है जो कि इन दिनों चर्चा का विषय बना है।
बात ऐसी है कि अपने पति के खिलाफ पत्नी ने जानकारी छुपाने का केस दर्ज करवाया है। उनका कहना है कि शादी के पहले उसके पति ने यह जानकारी थी कि वह विंग पहनते हैं। शादी के बाद जब उसने एक दिन यह देखा कि उसके पति गंजे हैं तब वह चकित हो गई थी। इसके बाद पत्नी ने केस दर्ज करवाया है। पति ने अपने खिलाफ केस को लेकर थाना कोर्ट में अग्रिम जमानत की गुहार लगाई है। कोर्ट ने उन्हें पहले खुद को पुलिस के हवाले करने को कहा है।
पत्नी का कहना था कि यदि उसे पता होता कि उसके पति गंजे हैं तो वह कभी शादी नहीं करती। फिलहाल पत्नी ने अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी और मानहानि का केस दाखिल कराया है।
उल्लेखनीय है कि इस तरह की एक फिल्म भी बन चुकी है जिसमें की आयुष्मान खुराना अभिनेता है और अभिनेत्री ने उनके गंजे होने पर शादी के बाद तलाक ले लिया और उनके खिलाफ केस किया था।