जानिए क्यों यह शख्स अपनी बीएमडब्लू में उठा रहा है कचरा
90 लाख की कार में कचरा उठाते देख आसपास के लोग चौंके झारखंड के रांची से आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमे एक युवक अपनी महंगी बीएमडब्लू कार में गली का कचरा उठाता हुआ नजर आ रहा है। प्रिंस श्रीवास्तव नामक इस युवक का कहना है कि कंपनी के खराब रवैए के चलते उसने यह कदम उठाया है। कार में हुआ फॉल्ट नहीं पहचान पा रहे सर्विस स्टेशन के कर्मचारी विस्तृत जानकारी के अनुसार, डेढ़ साल पहले प्रिंस ने अपने पापा को देने के लिए यह कार खरीदी थी। हालांकि कार खरीदने के बाद से उसमें काफी दिक्कतें आ रही थी। जिसके चलते प्रिंस कार को सर्विस स्टेशन ले गया था। हालांकि इसके बाद भी प्रिंस की कार का फॉल्ट रीपेर नहीं हुआ था। यही नहीं वर्कशॉप के मालिक के रवैए से भी प्रिंस काफी परेशान हो गए थे। बार बार फरियाद करने के बाद भी शो रूम मैनेजर और सर्विस स्टेशन कि और से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला था। जिसके बाद प्रिंस ने कंपनी के प्रति अपना क्रोध व्यक्त करने के लिए […]

90 लाख की कार में कचरा उठाते देख आसपास के लोग चौंके

झारखंड के रांची से आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमे एक युवक अपनी महंगी बीएमडब्लू कार में गली का कचरा उठाता हुआ नजर आ रहा है। प्रिंस श्रीवास्तव नामक इस युवक का कहना है कि कंपनी के खराब रवैए के चलते उसने यह कदम उठाया है।

कार में हुआ फॉल्ट नहीं पहचान पा रहे सर्विस स्टेशन के कर्मचारी
विस्तृत जानकारी के अनुसार, डेढ़ साल पहले प्रिंस ने अपने पापा को देने के लिए यह कार खरीदी थी। हालांकि कार खरीदने के बाद से उसमें काफी दिक्कतें आ रही थी। जिसके चलते प्रिंस कार को सर्विस स्टेशन ले गया था। हालांकि इसके बाद भी प्रिंस की कार का फॉल्ट रीपेर नहीं हुआ था। यही नहीं वर्कशॉप के मालिक के रवैए से भी प्रिंस काफी परेशान हो गए थे। बार बार फरियाद करने के बाद भी शो रूम मैनेजर और सर्विस स्टेशन कि और से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला था।

जिसके बाद प्रिंस ने कंपनी के प्रति अपना क्रोध व्यक्त करने के लिए अपनी कार में गली में पड़ा कचरा उठाना शुरू कर दिया। युवक को इस तरह से कार में कचरा उठाते देख आस पास के लोग भी अचंभित हो गए थे। प्रिंस ने यह भी कहा था कि कार में क्या फॉल्ट हुआ है, वह सर्विस स्टेशन वाले भी नहीं पहचान पाए है। जिसके चलते प्रिंस ने यह कदम उठाया था। इस मामले में प्रिंस ने कोर्ट में भी शिकायत की है।