इस राज्य में जल्द आ सकता है गौ माता टैक्स
आपने सेल्स टैक्स, पानी पर टैक्स आदि सुना होगा। पर क्या कभी गाय के टैक्स के बारे में सुना है। मध्यप्रदेश में जल्द ही गाय कल्याण टैक्स लागू हो सकता है। में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लोगों गाय कल्याण के लिए मामूली सा टैक्स लेने की बात पूछी। जिसके जवाब में प्रजा ने हां में जवाब दिया। शिवराज ने कहा कि हमारी संस्कृति में सबसे पहले गौ माता को रोटी खिलाने के बाद ही खाना खिलाने की परंपरा थी। पर बदलते वक़्त के साथ यह परंपरा लुप्त होते जा रही है। इसलिए वह सोच रहे है की गायों के कल्याण के लिए एक मामूली रकम उपकर के तौर पर वसूल की जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि एमपी में गौशाला चलाने के लिए कुछ नियम बनाए जाएंगे। समाज को करनी सरकार की मदद शिवराज सिंह ने कहा कि समाज को भी ऐसे कामों में सरकार की मदद करनी चाहिए। पहले गायों की सहायता के बिना खेती करना असंभव था, पर अब जमाना बदल गया है। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में गौ सेवा […]

आपने सेल्स टैक्स, पानी पर टैक्स आदि सुना होगा। पर क्या कभी गाय के टैक्स के बारे में सुना है। मध्यप्रदेश में जल्द ही गाय कल्याण टैक्स लागू हो सकता है। में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लोगों गाय कल्याण के लिए मामूली सा टैक्स लेने की बात पूछी। जिसके जवाब में प्रजा ने हां में जवाब दिया।
शिवराज ने कहा कि हमारी संस्कृति में सबसे पहले गौ माता को रोटी खिलाने के बाद ही खाना खिलाने की परंपरा थी। पर बदलते वक़्त के साथ यह परंपरा लुप्त होते जा रही है। इसलिए वह सोच रहे है की गायों के कल्याण के लिए एक मामूली रकम उपकर के तौर पर वसूल की जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि एमपी में गौशाला चलाने के लिए कुछ नियम बनाए जाएंगे।
समाज को करनी सरकार की मदद

शिवराज सिंह ने कहा कि समाज को भी ऐसे कामों में सरकार की मदद करनी चाहिए। पहले गायों की सहायता के बिना खेती करना असंभव था, पर अब जमाना बदल गया है। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में गौ सेवा के लिए एक संयुक्त नीति बनाई जाएगी। जिसमे सरकार के साथ साथ अलग अलग स्वयंसेवी संस्थाओं को भी जोड़ा जा सकेगा।
गौ माता का है अनोखा महत्व
गायों के बारे में बताते हुए शिवराज ने कहा कि गायों का हमारे जीवन में काफी महत्व है। गौ मूत्र से बने जंतु नाशक हमें जहरीले कैमिकल से बचाते है। इसके अलावा गौ काष्ठ और अन्य उत्पाद भी आज के समय में काफी उपयोगी साबित होते हैं।