विशाल अजगर के साथ इस महिला की मस्ती देखकर हैरान रह जाएँगे आप

विशाल अजगर के साथ इस महिला की मस्ती देखकर हैरान रह जाएँगे आप

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो

साँप या अजगर की नाम सुनते ही हर किसी की हवा निकल आती है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हुये इस वीडियो में शामिल महिला जिस तरह से अजगर के साथ मस्ती कर रही है उसे देखकर आप और भी हैरान रह जाएँगे। वायरल हुये वीडियो में महिला अजगर को गले में लपेट कर मस्ती कर रही है। सबसे हैरानी की बात तो यह है की इस दौरान अजगर महिला पर हमला भी नहीं करता।
आए दिन सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते है। वायरल हुये इस वीडियो में देखा जा सकता है की महिला किस तरह आसानी से विशालकाय अजगर के साथ खेल रही है। इस दौरान महिला को किसी तरह का डर भी नहीं लग रहा है। यदि इतना विशालकाय अजगर कोई मात्र देख भी ले तो भी वह डर कर भाग खड़ा होगा। हालांकि महिला बड़ी आसानी से उसके साथ खेलते नजर आ रही है।
वीडियो को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर royal_pythons नाम के एक पेज पर शेयर की गई है। जिसे अन्य कई लोग भी फिर से शेयर कर रहे है। विभिन्न यूजर्स इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। इसमें एक यूजर ने तो महिला को पागल करार कर दिया है। तो कई लोगों ने अजगर की खूबसूरती की भी प्रशंसा भी की और महिला के बहदुरी की।
Tags: Feature