लुटेरी दुल्हन की खबरें तो बहुत पढ़ी होंगी अब इस लुटेरे दूल्हे के बारे में जानिए

खुद को सरकारी अधिकारी या डॉक्टर बताकर मेट्रीमोनियल वैबसाइट के जरिये फांसता था महिलाओं को

आए दिन अखबार और समाचारों में आपने लुटेरी दुल्हन के कई किस्से सुने होंगे। हालांकि आज हम आपको लुटेरे दूल्हे के बारे में बताने जा रहे है। घटना को जानकार अप सभी हैरान हो जाएँगे। बता दें कि 54 वर्ष के इस लुटेरे ने अब तक पैसों के लिए 14 महिलाओं को चुना लगाया है। आधेड़ उम्र के इंसान को भुवनेश्वर पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जा चुका है। इस बारे में एक पुलिस अधिकारी ने दी हुई जानकारी के अनुसार, आरोपी मेट्रीमोनियल वैबसाइट के जरिये महिलाओं को निशान बनाता था। 
विस्तृत जानकारी देते हुये भुवनेश्वर के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस डॉ उमाशंकर दास ने बताया कि मेट्रीमोनियल वैबसाइट के जरिये आरोपी खुद को कभी डॉक्टर तो कभी उच्च सरकारी अधिकारी बताकर उन्हें फाँसता था। आरोपी की पहचान विभु प्रकाश उर्फ रमेश स्वैन के तौर पर हुई। महिलाओं को अपनी जाल में फांस कर वह उनसे शादी का वादा करता और उसके बाद पैसे लेकर भाग जाता। बता दे कि आरोपी ने अब तक इंडो-तिबेटीयन बॉर्डर पुलिस के उच्च अधिकारी और दिल्ली हाईकोर्ट में वकील सहित 14 महिलाओं के साथ शादी कर उनके साथ धोखाधड़ी की थी। 
पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी का एक मात्र उद्देश्य महिलाओं के साथ शादी कर के पैसे कमाने का और उनकी संपत्ति पर अधिकार जमाने का था। 54 वर्षीय आधेड़ ने पंजाब, झारखंड और दिल्ली जैसे कई राज्य की महिलाओं को अपना शिकार बनाया था। इन महिलाओं में अधिकतर महिलाओं की शादी या तो देरी से हुई थी, या तो उनके तलाक हो चुके थे। इस कमजोरी का महिला ने काफी अच्छा फायदा उठाया और उनसे भारी रकम वसूल की। पुलिस के अनुसार प्रकाश साल 2002 से ही महिलाओं को अपने जाल में फंसा रहा था।
हालांकि साल 2021 में दिल्ली की शिक्षिका को उसकी अन्य शादी के बारे में पता चला और इसके बाद प्रकाश के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए प्रकाश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के अनुसार धारा 498(a) तथा 419 के तहत केस दर्ज किया गया है।
Tags: Orissa