आपको भी खूब गर्मी लगी ना!?; मार्च महीने में गर्मी का 121 साल का रिकॉर्ड टूटा है

आपको भी खूब गर्मी लगी ना!?; मार्च महीने में गर्मी का 121 साल का रिकॉर्ड टूटा है

देश के 9 राज्यों में IMD ने दी हिटवेव की चेतावनी

भारत में इस साल रेकॉर्ड ब्रेक गर्मी हो रही है। साल 1901 के बाद पहली बार मार्च महीने में देश के कई शहरों में तापमान का पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा था। IMD द्वारा पहले से ही लोगों को अलर्ट कर दिया गया है कि देश एक 9 राज्यों में हिट वेव कि संभावना व्यक्त की जा रही है। इस साल मार्च में सबसे अधिक तापमान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में ससबे अधिक गर्मी पड़ी है। देश की राजधानी में तो औसतन तापमान 36.8 डिग्री तक पहुँच गया है। जबकि गुजरात में तापमान का पारा 40 डिग्री भी पार कर चुका है। यहीं नहीं ऐसी ही गर्मी अप्रैल महीने में भी जारी रहने वाली है। 
आने वाले कुछ दिनों में मध्यप्रदेश, राजस्थान, पूर्व यूपी, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, झारखंड तथा विदर्भ प्रदेश में हिटवेव आने की संभावना व्यक्त की गई है। राजधानी दिल्ली में भी 4 से 8 अप्रैल के बीच तापमान का पारा 40-41 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुँचने की संभावना भी व्यक्त की गई है। ऐसे में सभी राज्यों को हिटवेव की असर से बचने के लिए उचित सावधानी लेने के भी निर्देश दे दिये गए है। 
किस तरह बचा जा सकता है हिटवेव से :
-> सुबह-सुबह या शाम को जब वातावरण में कुछ ठंडक हो तभी बाहर निकले।
-> पानी तथा अन्य लिक्विड चीजें अधिक प्रमाण में ले।
-> तरबूज, सक्करटेटी, मोसंबी, नारंगी जैसे फलों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करे।
-> एसी में रहने वाले लोग अपना इस समय में खास ध्यान रखें। क्योंकि हिटवेव की सबसे तेज असर इन्हीं लोगों को हो सकती है।
Tags: National