दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत

दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने बुधवार को दी जानकारी

दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति, स्पेन के सैटर्निनो डे ला फुएंते गार्सिया की मौत हो गई। वह 112 साल और 341 दिन के थे और 24 दिन बाद उनका 113वां जन्मदिन आने वाला था। सैटर्निनो ने सितंबर, 2021 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे बुजुर्ग व्यक्ति होने का रिकॉर्ड अपना नाम दर्ज कराया था। उस समय उनकी उम्र 112 साल 211 दिन की थी। उनके मौत की जानकारी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने बुधवार को दी।
बता दें कि सैटर्निनो को एल पेपिनो के नाम से भी जाना जाता था। उनका जन्म 11 फरवरी, 1909 को पोंटे कास्त्रो के पास में हुआ था। उन्होंने 1936 के स्पेनिश गृहयुद्ध में लड़ने के लिए मसौदा तैयार करने से परहेज किया और इसके बजाय एक सफल जूता व्यवसाय चलाया। 1933 में सैटर्निनो ने एंटोनिना बैरियो गुटिरेज से शादी की थी। उनकी सात बेटियां व एक बेटा भी था, जिसका निधन हो गया था। उनके परिवार में 22 पोते-पोतियां हैं। 
गिनीज वेबसाइट के अनुसार, अब तक दर्ज किए गए सबसे बुजुर्ग शख्स फ्रांस के जीन लुईस कैलमेंट थे, जिनकी मृत्यु 1997 में 122 वर्ष और 164 दिन की आयु में हुई थी, जिनका जन्म फरवरी 1875 में हुआ था।