महिला पुलिस अफसर ने जीता लोगों का दिल, तपती धूप में बुजुर्ग महिला को कंधे पर उठाकर ले आई घर

महिला पुलिस अफसर ने जीता लोगों का दिल, तपती धूप में बुजुर्ग महिला को कंधे पर उठाकर ले आई घर

गुजरात की एक महिला पुलिस अधिकारी ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। रेगिस्तान की चिलचिलाती धूप में एक महिला पुलिस अधिकारी 5 किमी तक एक बुढ़िया को अपने कंधों पर उठाकर घर ले आई है। यह बुढ़िया गुजरात के कच्छ के एक मंदिर में मोरारीबापू की कहानी सुनने आई थी। इस दौरान वह गर्मी से बेहोश हो गई। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारी ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश कर बुढ़िया की मदद की और भीषण गर्मी में कंधे पर 5 किलोमीटर चलकर उसे सुरक्षित घर पहुंचाया। पूरे देश में महिला पुलिसकर्मी की तारीफ हो रही है। राज्य के गृह मंत्री ने खुद ट्वीट कर महिला पुलिसकर्मी के काम की तारीफ की।
बता दें कि कच्छ के खादिर द्वीप स्थित भंजदा दादा के मंदिर में मोरारीबापू द्वारा रामकथा चल रही है। रामकथा सुनने के लिए एक 86 वर्षीय महिला एक पहाड़ी पर चढ़ रही थी। इस दौरान वह गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाई और बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। जैसे ही महिला कांस्टेबल वर्षाबेन परमार को इस बात की सूचना मिली, वह तुरंत मदद के लिए बुढ़िया के पास पहुंची और उसे अपने कंधों पर उठा लिया। इसके बाद भीषण गर्मी में वह 5 किमी चली और उसे घर पहुंचाया। 

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने महिला पुलिस अधिकारी की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, '"खाखी की मानवता" कच्छ के रापर में मोरारीबापू जी की कथा सुनने हेतु पैदल चलते जा रहे 86 वर्षीय बुजुर्ग को स्वास्थ्य परेशानी होने के कारणवश, एक महिला पुलिस अधिकारी वर्षाबेन परमार जी ने उन्हे 5 कि.मी तक अपने कंधों पर बिठाकर गंतव्य स्थान तक पहुंचाकर सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।