फ्लाइट के दौरान महिला ने सहयात्री पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, आरोपी गिरफ्तारी के बाद जमानत पर छूटा

फ्लाइट के दौरान महिला ने सहयात्री पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, आरोपी गिरफ्तारी के बाद जमानत पर छूटा

अमेरिका के न्यू जर्सी से लंदन जा रही एक फ्लाइट में महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी को ब्रिटेन में गिरफ्तार कर लिया गया था। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट में जब अन्य सभी यात्री सो रहे थे, उस समय युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी के महिला ने यूनाइटेड एयरलाइंस के स्टाफ को दी, जिन्होंने ब्रिटेन पुलिस को मामले की जानकारी दी।
ब्रिटेन के हीथ्रो में फ्लाइट लैंड होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने फ्लाइट में पहुँचकर आरोपी को हिरासत में लिया और महिला को काउंसेलिंग के लिए ले गए। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार, हिरासत में लेने के बाद आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। आरोपी की उम्र 40 साल की बताई जा रही है। आरोपी और पीड़ित दोनों ही ब्रिटेन के होने की जानकारी सामने आई है।
द सन की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी और पीड़ित दोनों एक दूसरे से अंजान है। हालांकि घटना के कुछ ही समय पहले दोनों ने बिजनेस क्लास के लाउंज ऐरिया में साथ में शराब पीकर बातचीत की थी।
Tags: Rape