क्या बबिताजी गिरफ्तार होंगी!?

क्या बबिताजी गिरफ्तार होंगी!?

मुनमुन दत्ता द्वारा साल 2021 में बनाये एक वीडियो से जुड़ा मामला हिसार की अदालत में विचाराधीन है

धारावाहिक तारक महेता का उल्टा चश्मा फेम बबिताजी उर्फ मुनमुन दत्ता इन दिनों में चर्चा में हैं। चर्चा का कारण है उनके साथ जुड़ा एक विवाद। जी हां, विवाद उनके द्वारा चलाये जाने वालू यूट्यूब चैनल से संबंधित है।
आपको विस्तार से बताएं तो मुनमुन दत्ता अपना युट्यूब चैनल चलाती हैं जिसमें वे समय-समय पर अपने प्रशंसकों के साथ वीडियो कॉन्टेंट शेयर करती हैं। इसी क्रम में पिछले साल उन्होंने एक वीडियो साझा किया था जिसमें कथित रूप से अनुसूचित जाति समुदाय के संबंध में उन्होंने विवादित शब्दप्रयोग कर दिया था। उक्त घटनाक्रम के बाद उनका विरोध हुआ और पानी सिर से ऊपर जाता देख उन्होंने विवाद को शांत करने माफी भी मांग ली थी। लेकिन इस मामले में हरियाणा की हिसार की एक विशेष अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। 
ऐसे में देखना होगा कि इस मामले में क्या उनकी गिरफ्तार होगी या वर्तमान मुश्किल से किसी तरह वे पार हो पायेंगी। वैसे सोशल मीडिया पर उन्होंने जिस अंदाज में खुबसूरत तस्वीर साझा की है उससे साफ लगता है कि उन्हें इस विवाद से कोई फर्क नहीं पड़ता और वे अपने वर्क फ्रंट पर पहले की तरह जी-जान से काम में जुटी हुई हैं।
Tags: