अनबन के बाद पत्नी गई मायके, तो पति ने ‌अपनी बेटी संग किया गंदा काम, गिरफ्तार

अनबन के बाद पत्नी गई मायके, तो पति ने ‌अपनी बेटी संग किया गंदा काम, गिरफ्तार

पिटाई करके पूरी रात किया दुष्कर्म, सुबह फोन कर माता को बताई दास्तान

राज्य में आए दिन महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म करने की घटनाएँ सामने आती रहती है। इसी बीच राजकोट से एक और दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसने पिता-पुत्री के रिश्ते को तार-तार हो गए। एक 15 साल की नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर ही उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था, जिसके चलते पुलिस ने उसे धर दबोचा था। 
पुलिस के अनुसार, 42 साल के आरोपी ने 3 अप्रैल की रात को अपनी बेटी को अकेला देखकर उसकी काफी पिटाई की और सुबह तक उसके साथ तीन बार दुष्कर्म किया।
सुबह जब उसके पिता फिर से काम के लिए निकले तो पुत्री ने अपने पड़ोसी का फोन लेकर अपनी माता को सारी जानकारी दी। लड़की के माता ने तुरंत ही 181 महिला अभयम हेल्पलाइन को फोन कर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को पिता को हिरासत में लिया था। फिलहाल उसे क्वारंटाइन में रखा गया है। एक बार कोरोना के रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे कानूनी तौर पर हिरासत में लिया जाएगा। 
पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय आरोपी का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था। जिसके चलते उसकी पत्नी अपनी पुत्री को लेकर अपने मायके चली गई थी। हालांकि घटना के तीन दिन पहले ही वह पुत्री को घर की देखभाल के लिए घर वापिस ले आया था।