पति के खाने में आर्सेनिक और थैलियम मिला रही थी पत्नी, दोस्त के साथ गिरफ्तार

पति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

हमने अक्सर देखा है कि जब भी पति पत्नी के रिश्ते में कोई और आता है तो उसका अंजाम बुरा ही होता है। मुंबई से भी ऐसा एक अजीबो- गरीब मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के बीच किसी वो के आ जाने से मामला बिगड़ गया। इस मामले में एक महिला कविता ने उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। ये जानकारी उस समय सामने आई जब मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपने पति कमल कांत शाह की हत्या के आरोप में महिला और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया।

मारने का तरीका सबसे हैरतअंगेज


इस मामले में सबसे हैरान करने और चौंकाने वाली बात कविता ने अपने पति को मारने के लिए जिस रास्ते का चयन किया वो है। दरअसल महिला अपने पति के खाने में आर्सेनिक और थैलियम मिलाती थी, जिसके कारण 3 सितंबर को कमल कांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 17 दिन अस्पताल में इलाज के बाद पति की मौत हो गई। दोनों आरोपियों को 8 दिसंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है|

कविता पति के खाने में मिलती थी आर्सेनिक और थैलियम


आपको बता दें कि आरोपी पत्नी कविता अपने प्रेमी हितेश के संग मिलकर अपने पति के खाने में  जहरीले रसायन आर्सेनिक और थैलियम मिलाती थी। इन रसायनों के कारण पति कमल कांत शाह की तबीयत खराब होने लगी। जिसके कारण 3 सितंबर 2022 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती कराने के 17 दिन बाद ही कमल कांत शाह की मौत हो गई|

डॉक्टरों को हुआ हत्या का शक


ये मामला उस समय सामने आया जब कमल कांत शाह की मौत के बाद इलाज कर रहे डॉक्टरों को कुछ गलत होने का शक हुआ। उन्होंने खुद पुलिस को इस मामले की शिकायत की| डॉक्टरों ने बताया की मरीज के ब्लड में आर्सेनिक और थैलियम का स्तर बढ़ा हुआ था| जिसके बाद पुलिस ने मामला को दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वहीं क्राइम ब्रांच यूनिट 9 को इस केस को हैंड ओवर कर दिया

प्रेमी संग मिलकर साजिश रची


मामला मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने तमाम मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर कमल कांत की पत्नी कविता सहित अन्य घरवालों के बयान लिए। साथ ही कमलकांत के खाने पीने से जुड़ी जानकारी भी जुटाई| जांच में दोनों से पूछताछ के बाद पता चला कि पत्नी कविता ने प्रेमी हितेश संग मिलकर प्लानिंग की और अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची| दोनों से पूछताछ के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने कविता और उसके प्रेमी हितेश को गिरफ्तार कर लिया|