जब महिला ने दुराचारी के खिलाफ दिखाया अपना रौद्र रूप, गुप्तांग काट डाला!

खुद पुलिस स्टेशन पहुँचकर पुलिस को दी जानकारी

आए दिन देश में महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। आरोपियों को मानों कानून का डर ही नहीं रह गया हो, इस तरह आए दिन तरह तरह की घटनाएँ सामने आती रहती है। इसी बीच एक ऐसा केस आया है, जहां अपने साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले व्यक्ति को महिला ने अपना रौद्र स्वरूप दिखाते हुए उसे उसकी करनी का फल तुरंत ही दे दिय। 
रात के समय घर में घुस कर किया जबर्दस्ती का प्रयास
विस्तृत जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के सीधी जिला के उमरिया गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने घर में जबरदस्ती घुस आए और खुद के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति का गुप्तांग घर में पड़े औजार से काट दिया।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात 11:00 बजे 45 वर्षीय रमेश साकेत महिला के घर में जबरदस्ती घुस गया था। जिसके बाद वह महिला से जबरदस्ती करने लगा, महिला ने जब इसका विरोध किया तो रमेश ने उसके साथ मारपीट की। आगे बताते हुए पुलिस स्टेशन के हेड धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि जब आरोपी ने महिला को नहीं छोड़ा, तो महिला ने खाट पर पड़े हुए औजार से रमेश का गुप्तांग काट दिया। इस घटना के बाद महिला ने खुद पुलिस स्टेशन पहुंचकर पुलिस को सारी बात बताई।
आरोपी को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और आरोपी को इलाज के लिए सिमरिया अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जिसके बाद उसे अधिक इलाज के लिए जिला अस्पताल और बाद में रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में एडमिट किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर दिया गया है, इसके अलावा महिला के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। घटना की पूरी जांच करने के बाद ही पुलिस इस बारे में अधिक कदम उठाएगी।
Tags: 0