पति ने घर की सफाई करने कहा तो MBA पास पत्नी हो गई क्रोधित, पुलिस स्टेशन पहुंची

घर में पोता लगाने को बोला तो पत्नी पहुँच गई पुलिस स्टेशन

आज के समय में महिलाओं को सशक्त बनाने के हर कोई आगे आ रहा है। समाज का हर वर्ग महिलाओं की उच्च शिक्षा की हिमाकत करते है। परिवार का हर एक सदस्य अपने घर की लड़कियों को अधिक से अधिक पढ़ाई करवाने के सभी प्रयास करता है। हालांकि कई महिलाओं में अपनी इस पढ़ाई का घर काफी ज्यादा ही हो जाता है। अपने अलावा वह और किसी की नहीं सुनती। परिवार से भी ज्यादा उन्हें अपना ईगो सबसे अधिक प्यारा हो जाता है। कुछ ऐसा ही देखने मिला अहमदाबाद  में, जहां एक हाईप्रोफाइल घर की बहू ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई।
हालांकि पुलिस के दिमाग ने भी काम करना बंद कर दिया। जब उन्होंने महिला का अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करने का कारण जाना। महिला अपने पति के ऊपर केस दर्ज करवाना चाहती थी की आखिर उसके पति ने उसे घर में पोता मारने क्यों कहा? मैने MBA की पढ़ाई की है तो क्या अब मुझे सफाई ही करनी है। विस्तृत जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद के पूर्व इलाके में स्थित महिला पुलिस स्टेशन में एक महिला अचानक हाई हिल के चप्पलों का आवाज करते हुये आई और उसने इंग्लिश में ही पुलिस को कहा की उसे एक शिकायत करनी है। महिला को देखकर पुलिस ने उससे अपनी समस्या बताने कहा।
जब पुलिस ने महिला से उसकी शिकायत पूछी तो उसने बताया कि वह एक कंपनी में काम करती है और उसके हाथ के नीचे कई लोग काम करते है। पर उसका पति उसे घर में सफाई करने के लिए कहता है। उसने MBA की पढ़ाई की है और उसका पति उसे ऐसे काम देता है। वह उसके ऊपर इस तरह से अत्याचार करता है। महिला की ऐसी शिकायत सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई थी। 
पूरे मामले लो अच्छे से समझने के बाद पुलिस को भी अंदेशा आ गया कि महिला के सर पर उसके काम और उसकी पढ़ाई का कुछ अधिक ही नशा है और इसी कारण वह तलाक लेना चाहती है। हालांकि अंत में पुलिस ने महिला को समझाकर घर वापिस भेज दिया था।
Tags: Ahmedabad