पहाड़ में निकला सोना तो लोग टूट पड़े तगारे -फावड़े लेकर!

पहाड़ में निकला सोना तो लोग टूट पड़े तगारे -फावड़े लेकर!

मध्य अफ्रीका में मिला सोने का पहाड़, फावड़ा-कुल्हाड़ी और तपेली आदि बर्तन लेकर पहुंचे स्थानिक

मध्य अफ्रीका में कोंगो के लोगों की लॉटरी लगी है ऐसा कह सकते हैं। क्योंकि, मध्य अफ्रिका के कोंगो में एक सोने का पहाड़ मिला है। स्थानीय लोगों को इस बात की जानकारी पता चलते ही वह पहाड़ पर टूट पड़े हैं और पहाड़ को खोद-खोदकर ले जा रहे हैं। कोंगो के इस पहाड़ पर सोने की खुदाई का काम चल रहा है, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जबरदस्त वायरल हो रहा है। 

पर्वत की मिट्टी भी ले जा रहे घर पर

यहां के स्थानीय पत्रकार ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि लोगों की खुशी ठिकाना नहीं है। यहां के लोग इस पर्वत को वरदान के समान मान रहे हैं। फिलहाल सरकार ने कोंगो के इस पर्वत पर खुदाई पर प्रतिबंध लगा दिया है। बताया जा रहा है कि जैसे ही गांव के लोगों को पर्वत पर सोना मिलने की जानकारी लगी वैसे ही वह फावड़ा, कुल्हाड़ी और तपेली बर्तन आदि लेकर पर्वत पर से सोना लेने के लिए दौड़े आए। बड़ी संख्या में पर्वत पर लोगों का जमावड़ा इकट्ठा हो गया है। लोग सोने की खोज में पर्वत की मिट्टी को भी जमा करके घर पर ले जा रहे हैं।

स्मगलिंग भी हो रही तेजी से

बताया जा रहा है कि कांगो मे निकलने वाले सोने की स्मगलिंग होते रहती है। कोंगो में सोने की रखरखाव और सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण स्मगलिंग करने वाले इन सोने को सस्ते कीमत में बेच देते हैं। ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। फिलहाल प्रशासन की नजर सोने के पर्वत की रखरखाव पर है।
Tags: