जब आधी रात दंपत्ति के यहाँ मेहमान बनकर आया हाथी

जब आधी रात दंपत्ति के यहाँ मेहमान बनकर आया हाथी

रसोई में आई तेज आवाज को सुनकर किचन की और भागा दंपत्ति, दीवाल तौड कर घुस गया था किचन में

अक्सर हम सभी के घर मेहमान तो आते ही रहते है। कई मेहमान हमारे काफी करीबी और पसंद के होते है, तो कई मेहमान हमारे लिए बिन बुलाये होते है। कुछ ऐसा ही एक बिन बुलाया मेहमान थाइलेंड के एक परिवार के घर आ पहुंचा था। जिसे देखकर ही परिवार की आंखे फटी की फटी रह गई थी। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, दक्षिण थाईलैंड के हुआहिन गाँ में आधीरात को दंपत्ति चैन की नींद सो रहे थे। तभी अचानक उन्हें रसोई में से तेज आवाज आई। किचन में से आने वाले ज़ोर की आवाजों को सुनते हुये दंपत्ति तेजी से किचन की और भागा। जहां उन्होंने जो देखा वह देखकर उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। दंपत्ति ने देखा की एक हाथी उनके रसोई की दीवाल को तोड़कर रसोई की चीजों को अस्तव्यस्त कर रहा था। हाथी अपनी सूंढ से किसी भी तरह बस चावल के प्लास्टिक बैग को ढूँढने का प्रयास कर रहा था और अंत में किसी भी तरह उसे वह बैग हासिल कर ही ली। अंत में कड़ी मेहनत के बाद हाथी को जंगल में वापिस भेजा गया। 
Tags: Thailand