जब बैंक अपने ऋण कर्ताओं की संपत्ति नीलाम करती है, तो क्या वह लेनी चाहिए?

जब बैंक अपने ऋण कर्ताओं की संपत्ति नीलाम करती है, तो क्या वह लेनी चाहिए?

आए समय कई लोग विभिन्न कारणों से बैंक में घर की किस्तें नहीं भर पाते है। ऐसे कई मामलों में बैंक द्वारा उनका घर नीलाम कर दिया जाता है। हालांकि कई लोग सोचते है कि क्या बैंक द्वारा नीलामी में रखी गई ऐसी संपत्ति लेनी चाहिए या फिर ओपन मार्केट में से नई संपत्ति लेनी चाहिए। तो आइए आज हम आपको इस सवाल का जवाब भी दे देते है। बता दें कि बैंक द्वारा नीलामी में रखी गई संपत्ति को भारत के किसी भी कोने में बैठा इंसान खरीद सकता है। रियल इस्टेट एक्स्पर्ट्स के अनुसार बैंको द्वारा नीलामी में रखी गई ऐसी संपत्तियों पर जो छूट मिलती है वह आपको और कहीं नहीं मिल सकेगी। मेजिकब्रीक्स के सीईओ सुधीर पाई के अनुसार, कई मामलों में यह कीमत मार्केट रेट से 10 से 20 प्रतिशत तक कम होता है। कुशमेन एंड वेकफील्ड के रेसिडेंशियल सर्विस एमडी शालीन रैना के अनुसार, कई मामलों में यह डिस्काउंट 20 से 30 प्रतिशत तक भी कम हो सकती है। 
हालांकि कोई संपत्ति खरीदनी चाहिए या नहीं यह तय करने के लिए संपत्ति कि लोकेशन भी काफी अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आम तौर पर यह संपत्तियाँ तुरंत ही इस्तेमाल करने लायक होती है। इससे खरीदने वाले का समय, शक्ति और पैसा भी बचता है। हालांकि नीलामी में किसी भी संपत्ति को खरीदने से पहले सबसे पहले कुछ बातों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए। 
किसी भी संपत्ति को नीलामी में खरीदने से पहले उसकी फिजिकल कंडीशन देख लेनी चाहिए। कभी भी ऐसी संपत्ति खरीदने से पहले उसे देखना जरूर चाहिए। इसके अलावा संपत्ति हाथ में आने के बाद होने वाले संभवित खर्चों पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा संपत्ति खरीदने से पहले उस संपत्ति के मालिक ने उसे गिरवी रखा तो उसकी भी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। ऐसे मामलों में बैंक कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं लेता है। ऐसे में संपत्ति का स्वामित्व हासिल करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नीलामी में संपत्ति खरीदने के पहले यह भी देखना चाहिए है कि संपत्ति का कब्जा किसके पास है। 
इन सबके अलावा जो सबसे महत्वपूर्ण बात है वह है अपने लिए फंड तैयार रखना। आम तौर पर बोली में हिस्सा लेने के लिए बैंक आप से जमा राशि के मूल्य का 10 प्रतिशत हिस्सा मांगते है। यदि आप की बोली असफल रहती है तो आपको आपके पैसे वापिस मिल जाते है। हालांकि यदि आप बोली जीत जाते है तो निर्धारित समय सीमा में पैसे जमा करने ही पड़ते है। होम लोन को मंज़ूरी मिलने में आसानी से कुछ हफ़्ते लग सकते हैं। इसलिए, सुनिश्चित करें कि यदि आप बोली लगाना चाहते हैं तो आपके पास पर्याप्त धनराशि तैयार है। यदि आप गृह ऋण के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो एक पूर्व-स्वीकृत ऋण पत्र काम करेगा और समय बचाएगा।