अजीबोगरीब : अगर आप भी करने जा रहे हैं शादी तो दुल्हन को जरूर दिलाए उसका मनपसंद लहंगा, वरना इनकी तरह आपको भी पड़ सकता है पछताना

उत्तराखंड में में एक शादी मात्र इसलिए टूट गई क्योंकि दुल्हन को ससुराल पक्ष से लाया हुआ लहंगा पसंद नहीं आया

आज कल शादियों का सीज़न है और इस समय शादियों से जुड़े तरह-तरह अतरंगी ख़बरें सुनने को मिल जाती है। शादी किसी के लिए भी एक बहुत बड़ा दिन होता है। इस दिन को लोग हर तरीके से यादगार बनाना चाहते है। हालांकि लोग अपनी शादी में कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं, फिर भी कई बार कुछ न कुछ बाकी ही बच जाता है। शादी में हर एक को खुश कर पाना असंभव है। कभी मेहमान नहीं खुश रहते हैं तो कई बार ऐसा होता है कि दूल्हा-दुल्हन में से ही कोई असंतुष्ट हो जाता है। अब उत्तराखंड से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहाँ एक दुल्हन ने लहंगा पसंद न होने की वजह से शादी ही तोड़ दी।

इस 'अजीबोगरीब' कारण से टूटी शादी


आज तक आपने दहेज, दूल्हे का दुल्हन या फिर दुल्हन को दूल्हे का पंसद न होने या ऐसे किसी कारण शादी टूटने के बारे में सुना होगा, लेकिन शायद ही ऐसा पहली बार हुआ होगा कि सिर्फ इस वजह से शादी टूट गई क्योंकि दुल्हन को लहंगा पसंद नहीं आया। हालांकि दूल्हे का कहना था कि दुल्हन के लिए लाया गया लहंगा 10 हज़ार का था और अच्छे डिज़ाइन में से एक था, लेकिन दुल्हन को वो पसंद नहीं आया। बस फिर क्या था इसी बात पर दुल्हन ने न सिर्फ बखेड़ा खड़ा कर दिया बल्कि अंत में शादी ही तोड़ दी।

सस्ता लहंगा देखकर बदल गया दुल्हन का मन


आपको बता दें कि ये घटना उत्तराखंड के हलद्वानी से सामने आई है। लड़की हल्द्वानी की तो लड़का अल्मोड़ा का रहने वाला है। दोनों की सगाई जून में हुई थी और इसी महीने शादी होनी थी पर लड़की ने अपनी शादी सिर्फ इसलिए तोड़ दी क्योंकि उसे दूल्हे का लाया हुआ लहंगा पसंद नहीं आया। वहीं दूल्हे का कहना था कि उसने लखनऊ के जानेमाने बुटीक से ये लहंगा लाया था और इसकी कीमत 10 हज़ार थी। हालांकि इससे पहले ही डिज़ाइनर लहंगा न मिलने की वजह से लड़की ने शादी से इनकार कर दिया।

थाने तक पहुंचा बवाल, अंत में हुआ ये


धीरे धीरे इस मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि ये बढ़ते-बढ़ते कोतवाली तक पहुंच गया। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया और वे अपने घर गए। इन दोनों की शादी में जब ये लहंगा कांड हुआ तब तक दोनों ही पक्ष की ओर से कार्ड छप चुके थे और शादी से जुड़ी तमाम तैयारियां अपने अंतिम रूप पर रही पर भले ही थाने में पुलिस के सामने दोनों परिवारों में सुलह हो गई थी पर अंत मे ये शादी टूट ही गई।