क्या गर्लफ्रेंड के साथ मजे करने के चक्कर में धरा गया भगौड़ा मेहुल चौकसी!?

क्या गर्लफ्रेंड के साथ मजे करने के चक्कर में धरा गया भगौड़ा मेहुल चौकसी!?

शुक्रवार को पुलिस ने किया हैं पीएनबी घोटाले के आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को गिरफ्तार

भारत के पीएनबी घोटाले के आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया है। एंटीगुआ में प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने एक साक्षात्कार में कहा कि भगोड़ा मेहुल अपनी प्रेमिका के साथ डोमिनिका की यात्रा पर गया था। इस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आगे कहा कि मेहुल चोकसी ने गलती की है। एंटीगुआ में वह एक नागरिक है जिसे हम उसके देशनिकाला नहीं कर सकते। हो सकता है कि वह नाव से पड़ोसी डोमिनिका में अपनी प्रेमिका के साथ डिनर करने या 'अच्छा समय' बिताने गया हो, जहाँ से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब उसे भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है क्योंकि वह पहले एक भारतीय नागरिक था।
आपको बता दें कि पीएनबी घोटाले के आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। कहा जाता है कि एक निजी जेट भारत से डोमिनिका आया था। इसकी पुष्टि एंटीगुआ के प्रधान मंत्री गैस्टन ब्राउन ने की है, जिन्होंने कहा है कि डोमिनिका में डगलस-चार्ल्स हवाई अड्डे पर भारत का एक निजी जेट है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नई दिल्ली से उड़ान भरते हुए जेट मैड्रिड होते हुए डोमिनिका पहुंचा। पीएम ब्राउन ने कहा कि भारत सरकार ने मेहुल को भगोड़ा साबित करने वाले दस्तावेज भेजे थे। दस्तावेज बुधवार को कोर्ट में पेश किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार प्रत्यर्पण सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हालांकि भारतीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
Tags: