वायरल वीडियो : नकली हाथ मिलने की खुशी में खुशी से झूम उठे इस बच्चे को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे आप

वायरल वीडियो : नकली हाथ मिलने की खुशी में खुशी से झूम उठे इस बच्चे को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे आप

फेसबुक पर शेयर किया गया ये भावुक वीडियो, जिन्दादिली का उत्कृष्ट उदाहरण

सोशल मीडिया पर आये दिन कोई न कोई हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल होता रहता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चल रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि इस दुनिया में हर इंसान के लिए खुश होने का कोई निश्चित पैमाना नहीं होता। कुछ लोग छोटी सी बात पर भी बहुत खुश हो जाते तो कोई बड़ी सफलता पर भी खुश नहीं होता। कहते हैं कि खुश रहना इंसान के ऊपर निर्भर करता है। इस वीडियो में एक बच्चे को देख सकते है जो अपनी विषम परिस्थितियों में भी खिलखिला रहा है। इसे देखकर किसी भी परिस्थिति में खुश कैसे हुआ जाता है इसकी सीख मिलती है।
आपको बता दें कि एक फेसबुक पेज पर हाल ही में एक भावुक कर देने वाला वीडियो शेयर किया गया है। जो लोग वीडियो से जुड़ पाएंगे उन्हें जरुर ये वीडियो भावुक कर देगा। इस वीडियो में एक छोटा बच्चा नजर आ रहा है जिसका एक हाथ नहीं है। बच्चा व्हीलचेयर पर बैठा है और डॉक्टर नकली हाथ उसके कटे हुए हाथ पर फिट करता नजर आ रहा है।
इस प्रक्रिया के बीच ये बच्चा खुश होता रहता है और जैसे ही उसका हाथ लग जाता है वो वो खिलखिलाकर हंस देता है। जैसे ही डॉक्टर हाथ लगा देता है और बच्चे के दोनों हाथों को सामने रख देता है वैसे ही वो अपने असली हाथ से नकली हाथ का स्पर्श कर के देखता है और इतनी जोर से हंसता है कि उसकी हंसी देखकर देखने वालों के बड़े-बड़े गम बेहद छोटे लगने लगते हैं। बच्चा कैमरे की तरह देखकर बार-बार अपना नया हाथ भी दिखाता है।
आपको बता दें कि समाचार लिखे जाने तक इस वीडियो को 150 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि लगभग ९ लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है और हजारों लोग वीडियो पर कमेंट कर चुके हैं।