वायरल CCTV फुटेज : BMW कार डिवाइडर फांदते हुए आई और....

वायरल CCTV फुटेज : BMW कार डिवाइडर फांदते हुए आई और....

सड़क पर एक छोटी सी लापरवाही काफी बड़ा नुकसान कर सकती है। ऐसी ही एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में एक तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी सवार महिला को अपनी चपेट में ले लिया था। जिसके चलते महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार को मंगलुरु जिले के बल्लभगढ़ जंक्शन की है। दोपहर के डेढ़ बजे के करीब एक तेज रफ्तार बीएमडबल्यू ने स्कूटी सवार महिला को रौंद दिया था। डिवाइडर पार कर बीएमडबल्यू कार ने दूसरी और जा रही स्कूटी को बुरी तरह से कुचल दिया था।  जबकि एक अन्य महिला भी इस गाड़ी की चपेट में आने से बची। स्कूटी सवार महिला को गंभीर चोट आई थी। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। 
दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने महिला को खड़े होने में मदद की और कई लोगों ने बीएमडबल्यू चालक को पकड़ कर उसे सबक भी सिखाया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आशंका जताई कि बीएमडबल्यू चालक शराब के नशे में था।