महिलाओं के लिये सुरक्षित महौल बने तब बात बने : वरुण धवन

महिलाओं के लिये सुरक्षित महौल बने तब बात बने : वरुण धवन

महिला दिवस पर वरुण धवन ने अपने जीवन में योगदान देने वाली खास महिलाओं के साथ तस्वीरें साझा करते हुए ये संदेश दिया

हाल ही में नताशा दलाल के साथ शादी रचाने वाले अभिनेता वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वे यदा-कदा अपनी तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। हाल ही में वरुण धवन द्वारा साझा की गई तस्वीरों में उनकी पत्नी नताशा  के अलावा अपनी भाभी और मां भी नजर आ रही थीं। वरुण धवन का मानना है कि इस प्रकार सोशल मीडिया पर कई लोग अपने जीवन में जिन महिलाओं का योगदान रहता है, उनके साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इस प्रकार महिलाओं को सम्मान देना अच्छी बात है। 

वरुण आगे कहते हैं कि सिर्फ लोगों को इससे आगे बढ़कर सही मायनो में देश और समाज मेें महिलाओं के लिये सुरक्षित माहौल बनाना होगा, वो ही महिलाओं के प्रति सही सम्मान प्रदर्शित करना होगा। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर उपरोक्त तस्वीरे ंसाझा की थीं। 

नताशा के साथ खुबसूरत तस्वीर

वरुण द्वारा साझा फोटो में वे उनकी पत्नी नताशा के साथ खुबसूरत पोज में नजर आ रहे हैं और काफी प्यारे लग रहे हैं। तस्वीर के साथ वरुण ने महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।