वापी : चेक पोस्टों पर कड़ाई बढ़ी तो महिला शराब तस्करों ने अब नदी पार करना शुरू किया, गिरफ्तार

वापी : चेक पोस्टों पर कड़ाई बढ़ी तो महिला शराब तस्करों ने अब नदी पार करना शुरू किया, गिरफ्तार

राज्य में काफी समय से अवैध तरीके से शराब की हेराफेरी चल रही है। हालांकि अब पुलिस द्वारा भी इस मामले में कड़ी कार्यवाही की जा रही है। जिसके चलते हर चेकपोस्ट पर कड़ी चेकिंग की जा रही है। चेक पोस्टों पर हो रही कड़ी कार्यवाही के चलते अब शराब की हेराफेरी करने के लिए तस्करों ने अन्य मार्ग पसंद करना शुरू कर दिया है। कुछ ऐसे ही तस्करों को पारडी पुलिस की टीम ने कोलक नदी के पास से हिरासत में लिया है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, पारडी पुलिस शुक्रवार को जब पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी उसे जानकारी मिली की कई महिलाएं नदी पार कर के दमन से लाई हुई शराब राज्य में घुसाने की कोशिश कर रही है। इसके चलते पुलिस ने पातालिया चेक पोस्ट के करीब वॉच रखकर महिलाओं को हिरासत में लिया था। जहां दमन से लाई हुई शराब और बियर की विभिन्न बोतलों को पुलिस ने कब्जे में लिया था। 
पुलिस द्वारा चार अलग-अलग स्थानों पर तकरीबन 25 महिलाओं को 80 हजार की शरर्ब के साथ पकड़ा गया था। सभी महिला वलसाड, नवसारी और सूरत की रहने वाली है। जिनकी उम्र 19 साल से लेकर 75 साल तक की है।