वापी : 5 महिलाएं पुलिस को देख भागीं लेकिन पकड़ी गई

वापी : 5 महिलाएं पुलिस को देख भागीं लेकिन पकड़ी गई

पांचों महिला के पास से पुलिस ने 472 शराब की बोतलें जप्त की

गुजरात में पिछले काफी समय से अवैध तरीके से शराब घुसाने का काम चल रहा है। ऐसे एक प्रयास को पुलिस ने नाकाम किया था। दरअसल वापी डूंगरा के सलवाव गांव में पुलिस हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें पांच महिलाएं खड़ी दिखी। 
रात को करीब दो बजे के आसपास महिलाओं को देखकर पुलिस को भी हैरानी हुई। जिसके चलते उन्होंने चोरी की आशंका से उनके करीब जाकर सच्चाई जानने की कोशिश की। पुलिस को करीब आते देखकर सभी महिलाएं वहां से भागने लगी। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ लगाई। 
पुलिस कांस्टेबल जुहिबेन ने इस दौड़ के दौरान एक महिला को पकड़ा और उसे महिलाएं जहां खड़ी थी, वहां पर ले आई। जहां चेक करते हुए उन्हें शराब मिल आई थी। पुलिस द्वारा जब पकड़ी गई महिला का नाम पूछा गया तो उसकी पहचान गुलीबेन के तौर पर हुई। पुलिस द्वारा पूछताछ में गुलीबेन ने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए थे। 
गुलीबेन ने बताया वह और उसके साथ की चार महिलाएं नंदू बेन बिलवा, कमला डामोर, सविता मावी तथा रीना संगाड़ा दमन से शराब लेकर आए थे। होली के समय में शराब की मांग अधिक होने के चलते वह सभी दमन से छूटक में शराब बेचने के लिए लाए थे। पुलिस द्वारा उनके पास से तकरीबन 472 से शराब की बोतल मिल आई है। जिसके चलते पुलिस ने पांचों महिला के खिलाफ प्रोहिबिशन की विभिन्न धारा के अनुसार केस दर्ज किया है।