वडोदरा : किशोरी ने दिया बेटे को जन्म, पुलिस ने सरपंच के बेटे को किया गिरफ्तार

वडोदरा : किशोरी ने दिया बेटे को जन्म, पुलिस ने सरपंच के बेटे को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को पोस्को और दुष्कर्म के गुनाह के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की है

 वडोदरा में 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने का मामला सामने आया है। इस घटना में अजवा गांव के सरपंच के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पोस्को और दुष्कर्म के गुनाह के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की है। 

जानकारी के अनुसार वडोदरा के वाघोड़िया के अजवा गांव में सरपंच के बेटे द्वारा लड़की को गर्भवती करने की साजिश का खुलासा हुआ है।  पता चला है कि 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय नाबालिग को खेत में ले जाकर दो बार संभोग किया था। जिससे किशोरी को गर्भ रह गया। वाघोड़िया के एक ट्रस्ट अस्पताल में 15 वर्षीय नाबालिग के बेटे को जन्म देने की पूरी घटना सामने आई है। 

ट्रस्ट के अस्पताल में 15  साल की किशोरी के पुत्र को जन्म देने के बाद अस्पताल द्वारा कुंवारी लड़की के साथ हुई घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष में पढ़ रहे सरपंच के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग को मां बनाने वाले आरोपी विशाल वसावा के खिलाफ पुलिस ने पोस्को व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की है। 
Tags: 0