वडोदराः विशेष ड्यूटी अधिकारियों ने समरस कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया

वडोदराः विशेष ड्यूटी अधिकारियों ने समरस कोविड अस्पताल  का निरीक्षण किया

रात में आकस्मिक दौरा कर समरस कोविड अस्पताल में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की

हाल में राज्य के कई महानगरों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। जहां सप्ताह के अंत में लॉकडाउन तथा गाइड लाइन का पालन कराने के लिए अनेकों प्रयास किये जा रहे हैं। वहीं विशेष ड्युटी अधिकारी कोविड अस्पतालों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार रात को विशेष ड्यूटी अधिकारी और शिक्षा सचिव डॉ. विनोद राव ने वडोदरा में समरस हॉस्टल के समरस कोविड अस्पताल में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यहां एक वेपराइजर लगाया जा रहा है। उन्होंने शनिवार शाम से सुविधा में मरीजों को भर्ती करने की संभावना का संकेत दिया।