वडोदरा : धर्म एवं राष्ट्र प्रेम का समन्वय, सात मंजिला पिरामिड बनाकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

वडोदरा : धर्म एवं राष्ट्र प्रेम का समन्वय, सात मंजिला पिरामिड बनाकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

महाराष्ट्र के मटकी फोड महारथियों ने सात से आठ मंजिल ऊंची बनी मटकी को तोड़ने से पहले तिरंगा फहराया और फिर मटकी फोड़ी

वडोदरा शहर में कृष्ण जन्मोत्सव के बाद साईनाथ एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मटकीफोड उत्सव का आयोजन किया गया। मटकी फोड उत्सव के दौरान महाराष्ट्र के 300 महारथियों के साथ कलाकारों की 2 टीमों को आमंत्रित किया गया था। सुबह 9:30 बजे सुभानपुरा के झांसी की रानी सर्कल से एक वाहन रैली शुरू हुई, जिसमें महाराष्ट्र से आये कलाकार शामिल हुए। वाहन रैली टीपी 13 में स्थित प्रयाग चार रास्ता पहुंचा। जहां से  दोपहर 12:00 बजे निजामपुरा पेनशनपुरा पहुंचा, जहां महाराष्ट्र के मटकी फोड महारथियों ने सात से आठ मंजिल ऊंची बनी मटकी को तोड़ने से पहले तिरंगा फहराया और फिर मटकी फोड़ी। 
महाराष्ट्र के मटकी फोड महारथियों ने फोड़ी मटकी
साईनाथ ट्रस्ट ने वडोदरा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नौ स्थानों पर सुबह से रात तक मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें भाजपा के अग्रणी भी शामिल हुए।  
Tags: 0