उत्तर प्रदेश : हाथ बांधा और फिर किसी और के साथ लिव इन में रहने वाली पत्नी को चौथी मंजिल से फैंक दिया

पेशे से फैशन और फूड ब्लॉगर महिला उसकी मौके पर ही मौत, पुलिस ने वारदात में शामिल दो महिलाओं और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दर्दनाक घटना की जानकारी सामने आई है जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी की ईमारत से फैंक कर हत्या कर दी। आरोपी पति ने पेशे से फैशन और फूड ब्लॉगर महिला के हाथ बांधकर उसे एक इमारत की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। 
पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मृतक महिला अपने पति से अलग एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मृतक महिला का नाम रितिका है। रीतिका विपुल अग्रवाल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। अब मामले में पुलिस को घटना की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विपुल का पत्नी से तलाक का मुकदमा लंबित है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे उनके फ्लैट पर तीन युवक और दो महिलायें आयीं थी। उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट के लोगों ने कुछ गिरने की आवाज सुनी और बाहर निकले तो महिला को नीचे खून में सना देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने वारदात में शामिल दो महिलाओं सुनीता और सुशीला के साथ रितिका के पति आकाश गौतम को हिरासत में ले लिया। साथ ही विपुल को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
शहर के एसपी विकास कुमार ने बताया कि पांचों लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 34 के तहत मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दो लोग फरार हैं। पुलिस को घटना की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है और अपार्टमेंट के और सीसीटीवी फुटेज जुटा रही है। पुलिस जरूरत पड़ने पर क्राइम सीन को रिक्रिएट भी करेंगे और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की मदद लेंगे। 
गौरतलब है कि 30 वर्षीय फैशन और फूड ब्लॉगर मृतका रितिका सिंह मूल रूप से गाजियाबाद के विजय नगर की रहने वाली रितिका की वर्ष 2014 में आकाश गौतम से लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद दोनों फिरोजाबाद में रहते थे। इसके बाद वे आगरा शिफ्ट हो गए। रितिका की 2017 में फेसबुक पर पहले से शादीशुदा विपुल अग्रवाल से दोस्ती हो गई। आकाश दोनों के रिश्ते से नाराजगी थी, जिसे लेकर उनके बीच झगड़ा होने लगा। इसके बाद वर्ष 2019 में रितिका अपने पति आकाश को छोड़कर विपुल के साथ लिव इन में रहने लगी थी।