आज है बच्चन परिवार की बहू का जन्मदिन : अपनी शादी में पहना था ऐश्वर्या ने 75 लाख रुपये की साड़ी

आज है बच्चन परिवार की बहू का जन्मदिन : अपनी शादी में पहना था ऐश्वर्या ने 75 लाख रुपये की साड़ी

1994 में मिस वर्ल्ड का ताज हासिल करने वाली अभिनेत्री ने साल 1997 में किया था एक्टिंग डेब्यू

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन का 48वां जन्मदिन है। ऐश्वर्या राय का जन्म कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था। ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज आर्मी में बायोलॉजिस्ट थे और मां वृंदा राय हाउसवाइफ। ऐश्वर्या के बड़े भाई आदित्य राय मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं। अपनी अदाकारी से बॉलीवुड में धूम मचाने वाली ऐश्वर्या और बिग बी के साहबजादे जूनियर बिग बी अभिषेक बच्चन ने 2007 में शादी की थी। अपनी शादी में ऐश्वर्या ने 75 लाख रुपये की साड़ी पहनी थी।
आपको बता दें कि एक दक्षिण भारतीय होने के कारण ऐश्वर्या अपनी शादी में साउथ इंडियन लुक में नजर आई। साड़ी से लेकर हेयर स्टाइल और जूलरी तक साउथ इंडियन ब्राइडल लुक भी देखने को मिला। ऐश्वर्या ने अपनी साड़ी को अपने पुराने दोस्त और लोकप्रिय भारतीय पोशाक और फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला द्वारा डिजाइन किया था, जबकि अभिषेक बच्चन ने अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की गई शेरवानी पहनी थी। ऐश्वर्या राय की कांजीवरम साड़ी साड़ी सिल्क से बनाई गई थी। साड़ी बनाने में सोने के तार का इस्तेमाल किया गया था। ब्लाउज और साड़ियों पर क्रिस्टल भी दुनिया के सबसे महंगे क्रिस्टल विक्रेता स्वारोवस्की से मंगवाए गए थे। ऐसे में ऐश्वर्या की साड़ी की अंदाजित कीमत 75 लाख रुपये है।
ऐश्वर्या की डिजाइन ज्वैलरी में ट्रेडिशनल और मॉडर्न अंदाज देखने को मिला। इन गहनों में कीमती हीरे जड़े हुए थे। ऐश्वर्या ने सिर पर फूलों के साथ सोने की पिन पहनी थी। सिर से पांव तक ऐश्वर्या सोने से लदी हुई थीं। सगाई में ऐश्वर्या ने 53 कैरेट की डायमंड रिंग पहनी थी। अंगूठी की कीमत करीब 50 लाख रुपए थी। ऐश्वर्या के ट्रेंडी डिजाइन वाले मंगलसूत्र की कीमत 45 लाख रुपये बताई जा रही है।
काम की बात करें तो ऐश्वर्या को साल 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज मिला था। भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने 40 से अधिक फ़िल्मों में काम किया है। अधिकतर उनकी फिल्म हिन्दी सिनेमा में है लेकिन उन्होंने तमिल और अंग्रेज़ी भाषा में भी कई फ़िल्म की हैं। ऐश्वर्या राय ने साल 1997 में आई मणि रत्नम की फिल्म ईरुवर से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसी साल एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्म और प्यार हो गया में नजर आई थीं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकीं थीं। इसके बाद ऐश तमिल फिल्म जींस और बॉलीवुड फिल्म आ अब लौट चलें में नजर आईं, लेकिन ये दोनों ही फिल्में फ्लॉप रहीं। 1999 में रिलीज हुई फिल्म हम दिल दे चुके सनम ऐश्वर्या के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।