दूसरी शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी को खा गया ये शख्स

ब्राज़ील का है ये मामला, आरोपी ने पत्नी को मारा उसे भूना और फिर खा गया

अपने प्यार को पाने के लिए इन्सान किसी भी हद तक चला जाता है। प्यार पाने के लिए इंसान अच्छे बुरे का ध्यान नहीं रखता और जो मन आता है वहीं करता है। ब्राजील से सामने आये एक मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है। यहाँ मौरो संपियेत्री नाम के एक आदमी ने दूसरी शादी करने के लिए जिस तरह से अपनी पहली पत्नी को रास्ते से हटाया वो बहुत ही भयानक रहा। इस शख्स ने ऐसी हैवानियत को अंजाम दिया कि जिसने भी खौफनाक अपराध के बारे में सुना, उसकी रुह कांप गई। इस आरोपी ने  अपनी पत्नी को एक तंदूर में भूना और फिर किसी पकवान की तरह उसे खा गया।
आपको बता दें कि डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार मौरो नाम के आरोपी को किसी और महिला से प्यार हो गया था। वो उसे पाने के लिए रास्ते का रोड़ा बनी पत्नी को बेरहमी से मार डाला फिर वो उसे भूनकर उसे खा गया और फिर अपने प्यार से दूसरी शादी कर ली। इतना सबकुछ उसने इसलिए किया ताकि पुलिस को उसके खिलाफ कोई सबूत न मिले और वो अपनी नई पत्नी के साथ खुशी-खुशी रह सके। हैरानी की बात ये है कि 59 साल के मौरो संपियेत्री को अपनी पत्नी क्लॉडेटे सम्पिएत्री से कोई शिकायत या तकलीफ नहीं थी बल्कि पहले तो वो उसे बेहद प्यार करता था। दूसरी शादी के चक्कर में उसने ऐसा किया।
कोर्ट से सजा होने के बाद पुलिस ने मीडिया को पूरा केस बताया। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार पत्नी के लापता होने पर उसकी तलाश की गई और उसके घर के पास ही उसके कुछ अवशेष मिले जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस सनसनीखेज कत्ल को आरोपी ने जनवरी 2017 को अंजाम दी गई थी। पुलिस ने उसे पकड़ भी लिया था लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर जेल से फरार हो गया था और दूसरी शादी कर ली। करीब 5 साल बाद एक ट्राफिक चेकिंग में पुलिस ने उसे धरदबोचा। आरोपी ने ट्रैफिक पुलिस को खुद को एक विदेशी नागरिक बताया पर कोई आईडी प्रूफ यानी विदेशी नागरिक होने का सबूत नहीं दे पाया। इसके बाद उसे लोकल पुलिस के हवाले कर दिया गया। जहां पुलिस ने अपने तरीके से उसकी असली पहचान पता कर ली तो उसने गुनाह कबूल कर लिया।
Tags: Brazil