ये इश्क नहीं आसान......! अपनी प्रेमिका के लिए लड़की बन परीक्षा देने पहुंचा ये आदमी

ये इश्क नहीं आसान......! अपनी प्रेमिका के लिए लड़की बन परीक्षा देने पहुंचा ये आदमी

निरीक्षक को हुआ शक तो सामने आई सारी जानकारी

प्यार में पड़ा इंसान अपने प्यार के लिए कुछ भी कर सकता है। लोग अपने प्यार के लिए बड़े बड़े काम करते है लेकिन एक शख्स तो सभी आशिकों से बढ़कर काम किया है। सेनेगल में एक व्यक्ति अपनी प्रेमिका की मदद करने के लिए कुछ ऐसा कर बैठा जिसकी कल्पना सिर्फ फिल्मों में ही की जाती है। दरअसल प्रेमिका को डर था कि वह पास नहीं हो पाएगी तो प्रेमी अपनी गर्लफ्रेंड को परीक्षा में पास करने के लिए उसका कपड़ा पहनकर परीक्षा देने पहुंच गया। पहले तीन दिन लोगों की आँखों में धुल झोकने वाले प्रेमी को चौथे दिन लोगों ने पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, गैस्टन बर्जर विश्वविद्यालय का एक छात्र खादिम म्बौप मेकअप, हेडस्कार्फ़ समेत सभी महिला पोषक पहनकर परीक्षा देने पहुंच गया। घंटों की मेहनत के बाद लड़की बनकर परीक्षा दे रहे खादिम म्बौप एक व्यक्ति के शक के बाद पकड़ा गया। दरअसल, परीक्षा के चौथे दिन जब एक निरीक्षक को शक हुआ तो मामला गड़बड़ा गया। निरीक्षक को परीक्षार्थी की शक्ल में कुछ गड़बड़ दिखाई दिया।
मामला खुल जाने के बाद उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार होने के बाद म्बौप ने अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका को फंसाया और पुलिस को परीक्षा से लौटने का इंतजार कर रही प्रेमिका के पास एक लॉज में ले गया। वहां दोनों ने अपना अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि यह उसकी प्रेमिका के लिए उसका प्यार था।
फिलहाल इस प्रेमी जोड़े पर धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार अगर दोनों को दोषी पाया जाता है, तो उन्हें पांच साल के लिए किसी भी राष्ट्रीय परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया जाएगा, और किसी भी डिप्लोमा से वंचित कर दिया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस जोड़े को पांच साल तक की जेल भी हो सकती है।
Tags: Fraud Love