नींद में खर्राटों का पता लगाएगा ये डिवाइस, पाएं विस्तृत जानकारी

नींद में खर्राटों का पता लगाएगा ये डिवाइस, पाएं विस्तृत जानकारी

सान फ्रांसिस्को की वॉच बनाने वाली कंपनी लेकर आई नया फीचर

कई लोगों को रात में नींद के दौरान ज़ोर-ज़ोर से खर्राटे लेने की आदत सी होती है। इनको खुद को नहीं पता होता की वह रात को कितनी ज़ोर से खर्राटे लेते है और यदि कोई उन्हें बताए तो वह मानते भी नहीं है। तो क्या आप भी अपने घर के किसी व्यक्ति के रात में नींद के दौरान खर्राटे लेने की आदत से परेशान है और बार-बार बताने के बाद भी वह आपकी बात नहीं मान रहा। तो यह डिवाइस आप के लिए है। इस डिवाइस की मदद से आप साबित कर सकोगे की वह कितने जोरदार खर्राटे लेते है। 
सान फ्रांसिस्को की फिटनेस वॉच बनाने वाली कंपनी फिटबिट अपने एंडरोइड एप्लिकेशन में व्यक्ति के खर्राटे को पकड़ने वाला एक फीचर ले आया है। 9 to 5 Google की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिटबिट का यह नया अपडेट फिटबिट 3.42 गूगल प्ले स्टोर आ चुकी है। जो की स्लिप ट्रेकिंग सिस्टम प्रोवाइड कर रही है। एक बार इस फीचर को चालू करने के बाद एक इनबील्ट माइक्रोफोन शुरू हो जाता है। जो की यूजर के सो जाने के बाद उसके आसपास की आवाज को रेकॉर्ड करता है। इसमें यूजर के साथ-साथ यूजर के साथ में सोने वाले व्यक्ति की आवाज भी रेकॉर्ड हो जाती है। 
हालांकि ट्रेकर यह निर्णय नहीं ले सकता की खर्राटे यूजर ले रहा है की उसके साथ सोया हुआ व्यक्ति, पर एक बार ट्रेकर चालू हो जाने के बाद यदि खर्राटे की आवाज आती है तो वह उसे रेकॉर्ड कर लेगा। इस तरह से ट्रेकर यह बताएगा की व्यक्ति ने पूरी रात के दौरान कितनी बार खर्राटे लिए। हालांकि पूरी रात काम करने के लिए यूजर को वॉच सोने के पहले कम से कम 40 प्रतिशत चार्ज कर लेना होगा।
Tags: Business