इस गाय और उसके बछड़े को है गोलगप्पे खाने का शोख, वायरल हो रहा है वीडियो

इस गाय और उसके बछड़े को है गोलगप्पे खाने का शोख, वायरल हो रहा है वीडियो

लखनऊ के रेड हिल इलाके का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है काफी वायरल

आप सभी को गोलगप्पे खाने का शोख तो होगा ही। तीखी मसालेदार गोलगप्पे खाने का अपना ही एक मजा है। पर इंसानों के अलावा यदि ऐसा कहा जाये की जानवरों को भी गोलगप्पे खाने का शोख होता है तो आप क्या कहोगे। कोई भी इस बात को आसानी से नहीं मानेगा। ऐसे में आज हम आपके लिए लाये है एक ऐसा  वीडियो जिसे देखने के बाद आप भी इस बात पर यकीन करने लग जाओगे। 
भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है। भारत में घर में बने खाने में से पहला ग्रास हम गाय के लिए ही निकालते है। गाय को लेकर लोगों में एक अनोखी ही श्रद्धा और भावना है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद आप इस बात पर और भी यकीन करोगे। वीडियो में देखा जा सकता है की किस तरह गोलगप्पों की लारी पर खड़ा एक व्यक्ति दुकानदार से गोलगप्पे लेकर सीधा गाय और उसके बछड़े के मुंह में रख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया। वीडियो लखनऊ के रेड हिल कोनवेंट स्कूल के नजदीक का है। 
वीडियो में जहां एक तरफ व्यक्ति की गाय के प्रति भावना दिख रही है, वहीं दूसरी तरफ गाय और उसका बछड़ा कितने मजे से गोलगप्पे खा रहे है। कई लोग इस वीडियो को पसंद कर रहे है।