महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित है यह देश, अकेले घूमने के लिए है सबसे अच्छे

महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित है यह देश, अकेले घूमने के लिए है सबसे अच्छे

महिलाओं की सुरक्षा पूरे विश्व में एक गंभीर विषय बन रहा है। पूरे विश्व में काफी कम जगह ऐसी है जहां से महिलाओं पर होने वाले अत्याचार और हिंसा के मामले सामने नहीं आते हो। कई जगह तो महिलाओं के लिए घर से बाहर निकालना भी सलामत नहीं है। हालांकि कई देश ऐसे भी है हो महिलाओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित माने जाते है। आइये महिला दिवस के दिन ऐसी ही कुछ जगह के सैर पर चलते है। 

फिनलेंड

जिन लोगों को प्रकृति से प्रेम है। उनके लिए फिनलैंड एक आइडियल डेस्टिनेशन है। यहाँ के लेमेंझोकी नेशनल पार्क, गहने जंगल और विशाल तालाब यात्रियों में आकर्षण का केंद्र है। वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम ने उनके फोरम ट्रैवल एंड कोम्पेटिटिव रिपोर्ट में महिलाओं की सुरक्षा के आधार पर फिनलैंड को सबसे सुरक्षित देश माना है। 
केनेडा
केनेडा के सालो पुराने जंगल, बरफ से ढंके पहाड़, सुंदर शहर और बड़ी झिले केनेडा टुरिजम की पहचान है। यहाँ के गहने जंगल वाकई देखने लायक है। शहर का मल्टी कल्चर उसे और भी खास बनाता है। अमेरिकी देशों में केनेडा महिलाओं की सुरक्षा के आधार पर सबसे सुरक्षित स्थान है। 

न्यूझीलँड

एडवेंचर, स्पोर्ट्स और नेचर को प्रेम करने वाले लोगों के लिए न्यूजीलैंड के खास देश है। यह छोटा सा देश दो आइलेंड को मिलाकर बना है। जहां काफी सुंदर दृश्य देखने मिलते है। 
उरुग्वे
ब्राज़ील के नजदीक आया उरुग्वे एक छोटा सा देश है। यह देश अपने ऐतिहासिक बिल्डिंग, बीच और शांत वातावरण के लिए मशहूर है। अमेरिका में उरुग्वे ही एक ऐसा देश है, जहां महिला के खिलाफ हिंसा के सबसे कम केस आते है। 

स्विट्ज़रलैंड

इस जगह को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यूरोप का दिल कहे जाने वाला यह देश पर्यटकों मे काफी प्रसिद्ध है। सांस्कृतिक विविधता, आकर्षक नजारे, महानगरों के परिदृश्य इस देश की खूबसूरती में चार चाँद लगा देते है। 

बेल्जियम

इस देश में हिस्टोरिकल प्लेस, शानदार इन्फ्रास्ट्रक्चर और अलग अलग पर्यटन स्थल है। इन्टरनेशनल वुमन्स ट्रैवल सेंटर की लिस्ट में बेल्जियम को महिलाओं के लिए अकेले घूम सके ऐसे देशो की लिस्ट में 10वां स्थान मिला है। विदेश में पढ़ने जाने वाली कई महिल यहाँ जाना पसंद करती है। 

ऑस्ट्रिया

ट्रावेलर्स के लिए ऑस्ट्रिया एकदम परफेक्ट जगह है। इस देश के लोगों का कहना हैं की इस देश में आने के बाद आप की सारी तकलीफ़े अपने आप गायब हो जाती है। बरफ से ढंके पहाड़, घने जंगल और झील ऑस्ट्रिया को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती है। 

आइसलेंड

आइसलेंड देश अपने नाम के जैसा ही है। देश का 15 प्रतिशत हिस्सा बर्फ से ढंका हुआ है। ग्लोबल पीस इंडेक्स के अनुसार, इस देश में महिलाओं के खिलाफ क्राइम रेट काफी कम देखने मिलता है। फ़ीमेल अडवेंचर ट्रावेलर्स के लिए यह बहुत ही सुरक्षित देश है। 

जापान

जापान एक ऐसा देश है, जहां सदियो पुरानी परंपरा और आधुनिक टेक्नोलोजी एक साथ रहते है। टोक्यो एकदम क्लीन और व्यवस्थित शहर है। इसके अलावा ओसाका जैसे मॉडर्न शहर में भी घूमने जैसी कई जगहा है। 
Tags: