कभी टैक्सी चलाती थी ये भारतीय महिला, आज न्यूजीलैंड पुलिस में हैं!

कभी टैक्सी चलाती थी ये भारतीय महिला, आज न्यूजीलैंड पुलिस में हैं!

सीनियर सार्जंट के पद पर पहुँचने वाली प्रथम भारतीय महिला बनी

कहते है ना की मेहनत का कोई पर्याय नहीं होता। यदि कोई भी काम पूरी लगन से किया जाए तो वह अवश्य ही पूर्ण होता है। कुछ ऐसा ही किया पंजाब की एक महिला मनदीप कौर सिद्धू ने, जिसने अपनी पूरी लगन और मेहनत के बलबूते पर न्यूजीलेंड में पुलिस की नौकरी प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला बनने में सफलता हासिल की है। 
पंजाब के छोटे से गाँव से शुरू की सफर
कहते है की अंत भला तो सब भला, पर हर बार ऐसा नहीं होता। कई लोगों के कहानी की शुरुआत काफी संघर्षपूर्ण होती है। मनदीप की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। पंजाब के मानसा के पास के छोटे से गाँव कमालु में रहने वाली मनदीप ने बचपन में ही अपने घर की कमान सँभाल ली थी। साल 1996 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया आकार पढ़ाई शुरू की। कुछ सालों बाद मनदीप न्यूजीलेंड शिफ्ट हो गई। 
साल 1999 में न्यूजीलेंड आने के बाद मनदीप ने यहाँ आकर टॅक्सी चलाना शुरू किया। इस दौरान वह ओकलेंड के वाईएमसीए वुमन लोज में रहती थी। जहां रिसेप्शन पर जॉन पेगलर नामका एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर था। पेगलर को मनदीप अपना कीवी पिता कहती है। मनदीप कहती है कि जब वह काम से थक कर वापिस आती तो वह उसे खाना बनाकर देता और उसके साथ बाते करता। 
पुलिस में जुडने के लिए 20 किलो घटाया वजन
एक दिन मनदीप ने पेगलर को अपनी पुलिस में जुडने कि इच्छा व्यक्त कि। इसके लिए मनदीप ने अपना वजन 20 किलो तक कम किया। साल 2002 में मनदीप के पुत्र भी न्यूजीलेंड आ गए। इसके दो साल बाद उन्होंने पुलिस फोर्स जॉइन कर ली। पुलिस में जॉइन होने के समय मनदीप एक सीनियर कांस्टेबल थी। इसके बाद उसने प्रमोशन के लिए आवेदन किया, पर वह मंजूर नहीं हुआ। इसके बाद भी कई बार उन्होंने आवेदन  किया। आज मनदीप सीनियर सार्जंट है। वह पहली भारतीय महिला है, जो इस पद तक पहुँच पाई है। 
Tags: 0