मंडप में फेरे होने ही थे कि कन्या को पता चला दूल्हा तो शराबी है, जानिए फिर क्या हुआ

मंडप में फेरे होने ही थे कि कन्या को पता चला दूल्हा तो शराबी है, जानिए फिर क्या हुआ

दुल्हन जब शादी के लिए स्टेज पर पहुंची तो शराब के नशे में धुत दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया

बिहार के एक गांव में एक शादी के दौरान वरमाला पहनाने का कार्यक्रम चल रहा था तभी कन्या ने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन के इस फैसले ने सबको चौंका दिया। बाद में पता चला दूल्हा तो शराबी है।दरअसल बिहार के मधुबनी जिले के एक गांव में हो रही शादी में जब लड़का-लड़की एक दुसरे को वरमाला पहनने के लिए आये तो लड़की को महसूस हुआ कि लड़के ने शराब पी रखा है। फिर क्या, लड़की ने शराबी लड़के से शादी करने से मना कर दिया। सभी ने दुल्हन को मनाने की बहुत कोशिश की लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही और दूल्हे और बारातियों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
ये पूरी घटना मधुबनी जिले के ज़ितकोहिया गांव की है जहाँ मुसहरी निवासी बुजान सादा की बेटी काजल कुमारी की शादी नेपाल के धनुषा जिले के भदरिया गांव निवासी राजू सदा के साथ तय हुई थी। शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शादी का मंडप भी तैयार था। दुल्हन के हाथ में मेहंदी भी लगाई गई। बारातियों के स्वागत के लिए तरह-तरह के पकवान भी बनाए गए। पूरे घर में खुशी का माहौल था। दुल्हन जब शादी के लिए स्टेज पर पहुंची तो शराब के नशे में धुत दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी के लिए मना कर दिया। लड़की के शादी से इंकार करने से नाराज बारातियों ने लड़ाई शुरू कर दी। लेकिन बहादुर दुल्हन ने अपना इरादा नहीं बदला। बारातियों को नशे में धुत दूल्हे के साथ नेपाल लौटना पड़ा। कन्यापक्ष के मुताबिक दूल्हे समेत सभी 100 बाराती नशे में धुत्त थे। अब नशे में धुत दूल्हे से शादी नहीं करने के दुल्हन के फैसले की तारीफ हो रही है।
उल्लेखनीय है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। यहां शराब पीना अपराध है। बिहार को शराब मुक्त बनाना चाहते हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐसे बहादुर लोगों की मदद से मुख्यमंत्री का यह सपना साकार हो सकता है। बिहार में शराबबंदी कानून को सही तरीके से लागू करने के लिए पुलिस और तंत्र की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। लोगों को जगाने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
Tags: Bihar