गुजरात के इस शहर में बनती है दुनिया की सबसे बड़ी रोटी, गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में मिला है स्थान

गुजरात के इस शहर में बनती है दुनिया की सबसे बड़ी रोटी, गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में मिला है स्थान

गुजरात भर में जलाराम बापा की 222वीं जन्मजयंती मनाई जा रही है। खास तौर पर जलाराम बापा की जयंती के लिए जामनगर में बनने वाली सबसे बड़ी रोटी ने खास आकर्षण पैदा किया है, इसके चलते इस रोटी को गिनीज़ ऊक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान भी मिला है।
जन्मजयंती के दिन पर जामनगर के हापा में आए जलाराम मंदिर में दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाई जाती है। इस रोटी को बनाने के लिए तीन महिलाओं को मिलकर करीब डेढ़ से दो घंटो का समय लगता है। तैयार होने के बाद इस रोटी का वजन 60 किलो से भी अधिक होता है। 
दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाने का काम जलाराम मंदिर के जिरणोद्वार कमिटी द्वारा किया जाता है। इस रोटी के लिए कमिटी को पहले से ही गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्था की और से पुरस्कार भी मिला है।