गुजरात में 2022 के विधानसभा चुनाव का श्रीगणेश; अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में इसुदान आप ‌के हुए, सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया एलान

गुजरात में 2022 के विधानसभा चुनाव का श्रीगणेश; अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में इसुदान आप ‌के हुए, सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया एलान

गुजरात में कोरोना की दूसरी लहर के थमने के साथ ही राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। राज्य में 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और सत्तारूढ़ भाजपा ने पहले ही चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर हैं और दिन भर में उनके कई कार्यक्रम हैं। देर शाम वे दिल्ली के लिये लौट जायेंगे। केजरीवाल ने अहमदाबाद में पार्टी के नये प्रदेश कार्यालय का भी उद्घाटन किया।
जैसा ‌कि पिछले कई दिनों से चर्चा थी, प्रदेश के लोकप्रिय पत्रकार इसुदान गढ़वी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये हैं। अरविंद केजरीवाल ने उनका पुष्पगुच्छ अर्पण कर पार्टी में स्वागत किया। आप में शामिल होने के बाद गढ़वी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि गुजरात में बदलाव लाना है और इसीलिये वे राजनीति में आये हैं। लोग कहते हैं कि मतदान तो करना है लेकिन गुजरात में कोई तीसरा विकल्प नहीं है इसलिये वोट दें भी किये। अब मैं कह रहा हूं कि आपके पास तीसरा विकल्प मैं हूं। मैं गुजरात की जनता का आह्वान करता हूं कि सहयोग दे। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकप्रिय नहीं है, परंतु जनता के सामने कोई विकल्प नहीं था।
बता दें कि गुजरात की यात्रा से पूर्व रविवार शाम को केजरीवाल ने गुजराती भाषा में एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा था, ‘हवे गुजरात बदलाशे. हुं काले गुजरात आवी रह्यो छुं. गुजरातना मारा बधा भाइओ बहेनोने मळीश.’ उनके कहने का तात्पर्य यही थाजिसमें उन्होंने गुजराती भाषा में लिखा ‘हवे गुजरात बदलाशे. हुं काले गुजरात आवी रह्यो छुं. गुजरातना मारा बधा भाइओ बहेनोने मळीश.’ उनका नारा था कि ‘अब गुजरात बदलेगा!’। उन्होंने अपने तेवर जाहिर कर दिये हैं कि वे गुजरात में आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंकने वाले हैं। आप के इन जोशीले तेवरों के पीछे का मुख्य कारण विगत दिनों हुए स्थानीय निकाय चुनावों में आप को मिला समर्थन है। सूरत नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का विकल्प बनकर उभरी आप की नजर अब आगामी विधानसभा चुनाव पर है। करीब डेढ़ साल बाद होनेवाले गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में आप संगठन मजबूत करना चाहती है। आगामी चुनाव में सत्ता नहीं तो कम से कम विपक्ष बनकर उभरना आप का लक्ष्य है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 24 वर्ष से गुजरात में भाजपा का शासन है और गुजरात में ऐसा कहा जाता है कि कांग्रेस भाजपा की जेब में है। भाजपा को जब आवश्यकता होती है तब कांग्रेस सप्लाय करती है। केजरीवाल ने यह आरोप भी लगाया कि गुजरात में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, गुजरात की जनता परेशान है, व्यापारी डरे हुए हैं। केजरीवाला ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आप राज्य की सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।