बाढ़ पीड़ित लोगों को देखने गए मंत्री खुद भी फंसे पानी में, हेलिकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू

बाढ़ पीड़ित लोगों को देखने गए मंत्री खुद भी फंसे पानी में, हेलिकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू

बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण करने गए थे मंत्रीजी, बाढ़ में फंसे लोगों को देखकर छत पर चढ़े और फंस गए और छत पर ही फंस गए

मध्यप्रदेश में पिछले कई दिनों से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते कई गाँव पानी में डूब गए है। बाढ़ से असरग्रस्त इन गांवों को देखने के लिए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बुधवार को दतिया पहुंचे थे। जहां लाइफ जैकेट पहनकर उन्होंने NDRF और SDRF द्वारा किए जा रहे बचाव कार्य का निरीक्षण किया था। हालांकि बचाव कार्य का निरीक्षण कर रहे गृहमंत्री जब कोटरा पहुंचे तो वह खुद बाढ़ के पानी से फंस गए थे। इसके बाद उन्हें हेलिकॉप्टर द्वारा बाढ़ की स्थिति में से बाहर निकाला गया। 
दरअसल नरोत्तम मिश्रा NDRF की मोटरबोट में लाइफ जैकेट पहनकर बाढ़ग्रस्त इलाको में निरीक्षण कर रहे थे। इस दुयरन वह कोटरा गाँव पहुंचे थे। जहां उन्होंने बाढ़ में एक घर में कुछ लोगों को फंसे देखा। इसे देख कर वह खुद भी घर की छत पर चढ़ गए थे। एसडीआरएफ़ ने घर में से सभी को सुरक्षित निकाला पर खुद मंत्री जी वहाँ फंसे रह गए। जिसके बाद उन्हें हेलिकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू किया गया। हालांकि इसके पहले चारों लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया था। 
बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण कर नारित्तम मिश्रा ने सभी के खाने और रहने की व्यवस्था करने के आदेश दिए थे। मंत्री जी ने कहा कि सिंधु नदी में आई बाढ़ के कारण नदी के किनारों पर आई गांवों की स्थिति काफी खराब है। सेना और वायु सेना द्वारा लगातार उन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया रहा है। बता दे की मध्यप्रदेश में आई बाढ़ के कारण कई इलाकों में भारी बाढ़ आई है। कई जगहें तो टापू बन गए है। बाढ़ के दौरान पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया था, जिसे अब सेना द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है।