तीन रात से नई सो पा रहा था शख्स, चाकू लेकर मेडिकल स्टोर पर नींद की गोली मांगने पहुंचा

तीन रात से नई सो पा रहा था शख्स, चाकू लेकर मेडिकल स्टोर पर नींद की गोली मांगने पहुंचा

मानसिक बीमारी से परेशान है माइकल, सपने और हकीकत में नहीं कर पा रहे थे फर्क

कहते है कि हर इंसान को दिन भर में कम से कम सात से आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए। दिन भर में सात से आठ घंटे की नींद लेने पर इंसान पूरा दिन तरोताजा रह सकता है। नींद पूरी ना होने पर इंसान मानसिक तनाव, स्ट्रेस, मोटापे जैसी कई तकलीफ़ों से परेशान हो सकता है। एक दिन ना सोने पर इंसान प्रे दिन चिड़चिड़ा रहता है। तो सोचो यदि कोई इंसान तीन रात से ना सोया हो तो उसकी क्या हालत होगी। इसकी तो कल्पना भी नहीं की जा सकती।
मेनचेस्टर के स्टोक्पोर्ट में रहने वाले माइकल ब्राननिगण ने अचानक एक मेडिकल स्टोर में एक स्टाफ पर चाकू से हमला कर दिया। वो स्टोर में नींद की दवाइयाँ मांग रहा था। लेकिन इसके पास प्रिस्क्रिप्शन नहीं था। इतना सुनते ही उसने स्टाफ पर चाकू से हमला कर दिया। खुद की जान बचाने के लिए स्टाफ ने अपने आप को कमरे में बंद कर पुलिस को फोन कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे आकार अरेस्ट कर लिया। 
यह मामला 12 मार्च का बताया जा रहा है। जो की सीसीटीवी में भी कैद हो गई थी। मेनचेस्टर इवानिंग की खबर के मुताबिक, स्टाफ के ऊपर चाकू से हमला करने वाले शख्स को पकड़ने के लिए पुलिस को गोलो भी चलानी पड़ी थी। हमला करने वाले का नाम माइकल बताया जा रहा है। जिसकी उम्र 50 साल के करीब है। माइकल मानसिक परेशानियों से परेशान है। पुलिस से की गई बातचीत के दौरान माइकल ने बताया कि वह तीन दिन से सो नहीं पाया है। सपने और हकीकत में वह कोई भी फर्क नहीं कर पा रहा है। 
करीब 20 मिनट तक माइकल मेडिकल स्टोर में हंगामा कर रहा था। पुलिस को भी उसे पकड़ने में काफी तकलीफ़ों का सामना करना पड़ा। जांच के दौरान पता चला की मेडिकल स्टोर पर आने के पहले माइकल ने रास्ते में भी कई लोगों से झगड़ा कर उन पर हमला किया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान माइकल ने कहा की वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता था। चाकू से वह अपनी जान लेना चाहता था। पूरे मामले में कोर्ट ने माइकल को आरोपी मानते हुये उसे जेल की सजा सुनाई थी।
Tags: England