दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया का हुआ निधन, पीछे छोड़ गए 38 पत्नी और 89 बच्चे

दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया का हुआ निधन, पीछे छोड़ गए 38 पत्नी और 89 बच्चे

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी, 76 वर्ष की उम्र में हुई मृत्यु

दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया और मिजोरम के तलंगनुम गाँव के जिओना चाना का 76 साल की उम्र में निधन हो चुका है। 200 सदस्यों के परिवार के मुखिया अपने पीछे 38 पत्नियाँ, 89 बच्चे और 33 पोते-पोतियों के अलावा कई परपोते और पोतियाँ भी छोड़ गए है। खुद मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने ट्वीट कर के जिओना चना के मृत्यु की जानकारी दी। 
अपने ट्वीट में उन्होंने जिओना चाना को अंतिम विदाई देते हुये उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिओना मिजोरम की राजधानी आईजोल से 100 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित है। जिओना चाना का जन्म 21 जुलाई 1945 को हुआ था। जिओना चाना की पहली शादी 17 साल की उम्र में हुई थी। जो की उनसे तीन साल बड़ी थी। उनके परिवार में 200 से अधिक लोग है।